• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anushka Sharma and Virat Kohli: लंदन में वेकेशन मना रहे हैं अनुष्का और विराट, वायरल हुई कपल की खास तस्वीरें

कपल के वेकेशन की कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वर्ल्ड कप के बाद पहली बार अनुष्का और विराट साथ में दिखाई दिए हैं।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Mon, 04 Dec 2023 03:49:02 PM (IST)Updated Date: Mon, 04 Dec 2023 03:49:02 PM (IST)
Anushka Sharma and Virat Kohli: लंदन में वेकेशन मना रहे हैं अनुष्का और विराट, वायरल हुई कपल की खास तस्वीरें
Anushka Sharma-Virat Kohli in London

HighLights

  1. अनुष्का और विराट लंदन में छुट्टियां मनाते दिखाई दिए हैं।
  2. कपल के वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
  3. लंदन के विंटर का मजा लेने के लिए कपल वहां पहुंच चुका है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Anushka Sharma and Virat Kohli Photo: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली इंडस्ट्री के पावर कपल हैं। पिछले काफी समय से अनुष्का की प्रेग्नेंसी के रूमर्स आ रहे हैं। इसी बीच अनुष्का और विराट लंदन में छुट्टियां मनाते दिखाई दिए हैं। कपल के वेकेशन की कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वर्ल्ड कप के बाद पहली बार अनुष्का और विराट साथ में दिखाई दिए हैं। फिलहाल दोनों अपने फुरसत के पलों को काफी एंजॉय कर रहे हैं। वर्ल्ड कप में हार की वजह से विराट कोहली काफी उदास दिखे थे, उस दौन अनुष्का ने उन्हें गले लगाकर हिम्मत दी थी।

लंदन में विंटर का मजा लेते विराट-अनुष्का

अब फाइनली विराट और अनुष्का खुशी-खुशी वेकेशन मनाते दिखाई दिए हैं। लंदन के विंटर का मजा लेने के लिए कपल वहां पहुंच चुका है। हाल ही में कपल की लंदन से कुछ फोटोज सामने आए हैं। वायरल हो रही तस्वीरों में विराट कोहली और अनुष्का शेफ के साथ पोज देते दिखाई दे रहे हैं। फोटो में दोनों विंटर आउटफिट में नजर आ रहे हैं। जहां विराट ने स्वेट शर्ट और पैंट के साथ लॉन्ग जैकेट पहना है, तो वहीं, अनुष्का जींस और लॉन्ग जैकेट पहने दिखाई दीं। ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।


View this post on Instagram

A post shared by Anushka's Akshita🤍 (@anushkasharma5021)

अनुष्का शर्मा की दूसरी प्रेग्नेंसी

बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 11 जनवरी 2021 को पहली बार माता-पिता बने थे। एक्ट्रेस ने एक बेटी को जन्म दिया था। पिछले काफी समय से अनुष्का की प्रेग्नेंसी की खबरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। बताया जा रहा था कि कपल दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं। हालांकि, अभी तक अनुष्का और विराट ने किसी भी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है। इतना ही नहीं, वर्ल्ड कप के दौरान अनुष्का के कई वीडियो सामने आए थे, जिसमें वे अपना बेबी बंप छुपाते दिखाई दे रही थीं। फैंस भी इस न्यूज के कंफर्म होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।