• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anushka-Virat: जल्द ही होगी Anushka Sharma की डिलीवरी, दूसरे बच्चे को विदेश में जन्म देंगी एक्ट्रेस

वर्ल्ड कप के दौरान अनुष्का शर्मा अपना बेबी बंप छुपाती नजर आई थीं। इतनी खबरों के बावजूद अनुष्का और विराट अभी तक चुप्पी साधे हुए हैं।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 17 Feb 2024 02:45:38 PM (IST)Updated Date: Sat, 17 Feb 2024 02:45:38 PM (IST)
Anushka-Virat: जल्द ही होगी Anushka Sharma की डिलीवरी, दूसरे बच्चे को विदेश में जन्म देंगी एक्ट्रेस
Anushka Sharma Virat Kohli Baby

HighLights

  1. अब एक शख्स ने अनुष्का की डिलीवरी डेट को लेकर हिंट दिया है।
  2. बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने एक पोस्ट के साथ जानकारी दी है।
  3. अनुष्का शर्मा पिछले काफी दिनों से लाइमलाइट से दूर भी हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Anushka Sharma-Virat Kohli Second Baby: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। हालांकि, कपल ने अभी तक इस बारे में कोई भी जानकारी रिवील नहीं की है। लेकिन पिछले काफी समय से चर्चा हो रही है कि दोनों एक बार फिर माता-पिता बनने जा रहे हैं। अनुष्का शर्मा पिछले काफी दिनों से लाइमलाइट से दूर भी हैं। वे सोशल मीडिया पर भी कम एक्टिव रहती हैं। वर्ल्ड कप 2023 के दौरान अनुष्का को विराट कोहली को चीयर करने के लिए स्टेडियम में देखा गया था।

naidunia_image

विदेश में होगी अनुष्का की दूसरी डिलीवरी

वर्ल्ड कप के दौरान अनुष्का शर्मा अपना बेबी बंप छुपाती नजर आई थीं। इतनी खबरों के बावजूद अनुष्का और विराट अभी तक चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं, अब एक शख्स ने अनुष्का की डिलीवरी डेट को लेकर हिंट दिया है। अनुष्का की डिलीवरी के बारे में बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने एक पोस्ट के साथ जानकारी दी है। हाल ही में हर्ष ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट कर अनुष्का और विराट के दूसरी बार माता-पिता बनने की खबर की पुष्टि की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "अगले कुछ दिनों में एक नया बच्चा जन्म लेने वाला है। आशा है कि बच्चा सबसे महान क्रिकेटर पिता की तरह भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा या यह मां को फॉलो करेगा और फिल्म स्टार बनेगा।"


View this post on Instagram

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

एक पोस्ट ने मचाई सोशल मीडिया पर हलचल

बता दें कि इसके साथ ही हर्ष गोयनका ने मेड इन इंडिया और मेड इन लंदन हैशटैग भी लगाया है। हर्ष के ट्वीट से यह साफ हो गया है कि विराट और अनुष्का की बात कर रहे हैं। कुछ दिन पहले एबी डीविलियर्स ने भी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के दूसरे बच्चे को लेकर बात कही थी। उन्होंने कहा था कि जल्द ही दोनों फिर से माता-पिता बनने जा रहे हैं। विराट, पत्नी की दूसरी प्रेग्नेंसी की वजह से ही इंग्लैंड सीरीज से बाहर हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने विराट से माफी मांगी थी और कहा था कि उन्होंने गलत जानकारी शेयर की है।