• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Atif Aslam Daughter: तीसरी बार पिता बने आतिफ असलम, सिंगर के घर आई नन्ही परी

जैसे ही आतिफ ने अपनी बेटी के जन्म की खबर फैंस के साथ शेयर की वैसे ही सभी ने उन्हें खूब बधाई दी।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 23 Mar 2023 05:31:02 PM (IST)Updated Date: Thu, 23 Mar 2023 05:31:02 PM (IST)
Atif Aslam Daughter: तीसरी बार पिता बने आतिफ असलम, सिंगर के घर आई नन्ही परी

Atif Aslam Daughter: इस समय आतिफ असलम की खुशियों का ठिकाना नहीं है। सिंगर सातवें आसमान पर पहुंच चुके हैं। दरअसल आतिफ के घर तीसरी बार खुशियों ने दस्तक दी है। सिंगर और उनकी पत्नी ने एक प्यारी सी बच्ची का स्वागत किया है। रमजान के इस महीने में आतिफ की पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया है। बता दें कि आतिफ असलम तीसरी बार पिता बने हैं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी है। आतिफ ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की पहली फोटो शेयर कर उसके नाम का खुलासा भी किया है। आतिफ की पत्नी ने 23 मार्च को बेटी को जन्म दिया।

आतिफ के घर हुआ बेटी का जन्म

आतिफ ने पिता बनने की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है और साथ ही अपनी प्यारी सी बेटी की झलक भी दिखाई है। आतिफ असलम ने बेटी को दिल की रानी बताया है और एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। आतिफ ने गर्म कपड़ों में लिपटे अपनी बेटी की प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा 'आखिर इंतजार खत्म हुआ। आ गई मेरे दिल की नई रानी बेबी और सारा दोनों ठीक हैं अल्हम्दुलिल्लाह। कृपया हमें अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें हलीमा आतिफ असलम की ओर से रमजान मुबारक।' आतिफ की इस पोस्ट पर फैंस खूब प्यार लूटा रहे हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Atif Aslam (@atifaslam)

शेयर की बेटी की फोटोज

आतिफ असलम और सारा भरवानी ने 20 मार्च 2013 को पाकिस्तान के लाहौर में शादी की थी। आतिफ अक्सर अपने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के साथ कई तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। आतिफ और सारा के पहले से दो बेटे हैं। जिनका नाम अब्दुल अहद और आर्यन असलम है। अब आतिफ के घर बेटी भी आ गई है। बेटी के घर आने से आतिफ काफी खुश हैं। जैसे ही आतिफ ने अपनी बेटी के जन्म की खबर फैंस के साथ शेयर की वैसे ही सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक बधाई देने वालों का तांता लग गया।