• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ayodhya Ram Mandir: कंगना रनोट को खूब भायी रामलला की मूर्ति, मूर्तिकार को सराहा

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट ने अपने सोशल मीडिया पर रामलला की मूर्ति की तस्वीर शेयर की है और मूर्ति की प्रशंसा की है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 20 Jan 2024 11:33:52 AM (IST)Updated Date: Sat, 20 Jan 2024 11:52:22 AM (IST)
Ayodhya Ram Mandir: कंगना रनोट को खूब भायी रामलला की मूर्ति, मूर्तिकार को सराहा
Kangana Ranaut liked the Ramlala murti

HighLights

  1. कंगना ने इंस्टाग्राम पर रामलला की मूर्ति की दो तस्वीरें शेयर की हैं।
  2. मूर्तिकार की तारीफ करते हुए लिखा, आप धन्य हैं।
  3. इस भव्य आयोजन में कंगना रनोट को भी आमंत्रित किया गया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Ayodhya Ram Mandir: बस कुछ ही दिनों में अयोध्या के श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस खास दिन के लिए भव्य आयोजन किया गया है। राम मंदिर के उद्घाटन से पहले बीते दिन रामलला की मूर्ति सामने आई है। रामलला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। आम जनता से लेकर बाॅलीवुड सितारों ने भी रामलला की मूर्ति की खूब प्रशंसा की है। इतना ही नहीं, मूर्तिकार को भी काफी सराहा है। वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट ने अपने सोशल मीडिया पर रामलला की मूर्ति की तस्वीर शेयर की है और मूर्ति की प्रशंसा की है।

naidunia_image

कंगना ने की मूर्तिकार की तारीफ

दरअसल, कंगना रनोट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रामलला की मूर्ति की दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मैंने हमेशा सोचा था कि भगवान राम एक युवा लड़के के रूप में ऐसे दिखते थे और आज इस मूर्ति को देखकर मेरी कल्पना जीवंत हो गई।" कंगना ने मूर्तिकार की तारीफ करते हुए लिखा, "आप धन्य हैं, कितनी सुंदर और मन को मोह लेने वाली मूर्ति बनाई है। रामलला की मूर्ति बनाने के लिए कितना दबाव होगा आप पर, लेकिन आपने तब भी भगवान राम को इस पत्थर में उतार दिया है। क्या ही कहें यह भी राम की ही कृपा है।"


naidunia_image

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे ये सितारे

बता दें कि अयोध्या में होने जा रहे इस भव्य आयोजन में कंगना रनोट को भी आमंत्रित किया गया है। कंगना रनोट समेत अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, हेमा मालिनी, माधुरी दीक्षित, आशा भोसले, अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, नितीश भारद्वाज, मधुर भंडारकर, प्रसून जोशी, अक्षय कुमार, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अजय देवगन, सनी देओल, चिरंजीवी और रामचरण आदि सितारों को निमंत्रण दिया गया है। कंगना रनोट के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे जल्द ही फिल्म इमरजेंसी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वे प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाएंगी।