Bappi Lahiri Songs: सुनिए बप्पी दा के 20 सबसे लोकप्रिय गाने और याद कीजिए बॉलीवुड के पहले रॉक स्टार को
Bappi Lahiri Songs: बप्पी के निधन के बाद उनके फेमस गाने एक बार फिर सुने जा रहे हैं। खासतौर पर उनके डिस्को सांग्स लोकप्रिय होरहेहैं।
By Arvind Dubey
Edited By: Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 16 Feb 2022 08:31:07 AM (IST)
Updated Date: Wed, 16 Feb 2022 08:31:07 AM (IST)

Bappi Lahiri Songs: बॉलीवुड के पहले रॉक स्टार बप्पी लहरी (बप्पी दा) का निधन हो गया है। Bappi Lahiri पिछले दिनों से बीमार चल रहे थे और 69 साल की उम्र में मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां 15 फरवरी 2022 की रात 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। Bappi Lahiri के गायकी की शुरुआत तो बांगला सिनेमा से की थी, लेकिन उन्हें पहचान मिली बॉलीवुड है। Bappi Lahiri को हिंदी सिनेमा में डिस्को किंग के नाम से जाना जाता है। 80 के दशक में उन्हें 'आई एम ए डिस्को डांसर' गाना गाया, जो बहुत पंसद किया गया। यहां सुनिया बप्पी दा के सबसे लोकप्रिय 20 गाने
बप्पी लहरी के गाने
- तम्मा तम्मा अगेन
- आई एम अ डिस्को डांसर
- अउआ अउआ कोई यहाँ नाचे
- रात बाकी बात बाकी
- तम्मा तम्मा लोगे
- इंतेहा हो गई इंतज़ार की
- बंबई से आया मेरा दोस्त
- याद आ रहा है
- तूने मारी एंट्री
- प्यार कभी कम नहीं करना
- असलाम-ए-इश्कम
- उह ला ला
यहां भी क्लिक करें; संगीतकार, गायक बप्पी लहरी का निधन, 69 साल की उम्र में मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस
पहली बॉलीवुड फिल्म जिसने बप्पी को दिलाई पहचान
बप्पी दा ने बॉलीवुड में शुरुआती दिनों में संघर्ष किया। उनकी किस्मत साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म 'जख्मी' से चमकी। सुनील दत्त, आशा पारेख, रीना रॉय और राकेश रोशन ने मुख्य भूमिकाओं में, "आओ तुम्हारे चांद पे ले जाए..." जैसे गाने दिए।