• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: कपल्स के बीच बिग बॉस 17 में अकेले एंट्री करेंगे कंवर ढिल्लों, शुरू हुई शो की शूटिंग

कंवर अकेले ही इस शो में एंट्री करेंगे। बताया जा रहा है कि उन्होंने बिग बॉस 17 का प्रोमो शूट किया है। कंवर के अलावा ईशा मालविया के नाम पर भी मुहर लग गई...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sun, 01 Oct 2023 03:36:20 PM (IST)Updated Date: Sun, 01 Oct 2023 03:41:04 PM (IST)
Bigg Boss 17: कपल्स के बीच बिग बॉस 17 में अकेले एंट्री करेंगे कंवर ढिल्लों, शुरू हुई शो की शूटिंग
bigg boss 17 promo

HighLights

  1. कंवर ढिल्लों और एलिस कौशिक भी बिग बॉस 17 में एंट्री करने जा रहे हैं।
  2. बिग बॉस 17, 15 अक्टूबर से कलर्स चैनल पर शुरू होने वाला है।
  3. ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह भी इस सीजन में दिखाई दे सकती हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bigg Boss 17: जल्द ही सलमान खान का शो 'बिग बाॅस 17' जल्द ही शुरू होने वाला है। इस समय शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बार शो में काफी कुछ अलग देखने को मिलने वाला है। कपल्स और सिंगल्स के बीच मुकाबला होगा। इस बार भी तीन अलग-अलग थीम रखी गई है। बिग बॉस 17 में फेमस टेलीविजन एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी शामिल होने वाली हैं। अंकिता अपने पति विक्की जैन के साथ शो में एंट्री करने वाली हैं। वहीं, अब बिग बॉस 17 में शामिल होने वाले दो और लोगों के नाम कंफर्म हो गए हैं।

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

शामिल होने जा रहे हैं ये सितारे

टीवी शो पांड्या स्टोर फेम कंवर ढिल्लों और एलिस कौशिक भी बिग बॉस 17 में एंट्री करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंवर अकेले ही इस शो में एंट्री करेंगे। बताया जा रहा है कि उन्होंने बिग बॉस 17 का प्रोमो शूट किया है। कंवर के अलावा ईशा मालविया के नाम पर भी मुहर लग गई है। उन्होंने भी प्रोमो शूट किया है। बता दें कि ईशा मालविया उडारियां शो में जैस्मिन के रोल में दिखाई दी थीं। बिग बॉस 17, 15 अक्टूबर से कलर्स चैनल पर शुरू होने वाला है। सोमवार से शुक्रवार तक शो 10 बजे और शनिवार-रविवार शो 9 बजे स्ट्रीम किया जाएगा।


View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

इन्फ्लुएंसर्स मचाएंगे धमाल

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 17' के लिए अंकिता लोखंडे, विवियन डीसेना, विक्की जैन, ईशा मालविया, अभिषेक कुमार, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह जैसे सितारों का नाम सामने आ रहा है। इससे पहले खबर आ रही थी कि फैसल शेख (Faisal Shaikh) भी इस सीजन में धमाल मचाएंगे। लेकिन खुद फैसल ने इन खबरों पर फुल स्टॉप लगा दिया। इस सीजन में फैसल शेख नहीं आएंगे। इस बात में कितनी सच्चाई है, यह प्रीमियर में ही पता चलेगा। हो सकता है कि फैसल अपने चाहने वालों को प्रीमियर पर सरप्राइज कर दें।