• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: बेहद आलीशान घर में रहते हैं विक्की जैन और अंकिता लोखंडे, तहलका ने शेयर किया इनसाइड वीडियो

तहलका ने अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के घर का टूर भी करवाया। वे उनके घर से काफी इंप्रेस हुए हैं। उन्होंने कपल के घर को मुंबई में अंबानी के बाद दूसरा स...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 02 Feb 2024 11:38:21 AM (IST)Updated Date: Fri, 02 Feb 2024 11:38:21 AM (IST)
Bigg Boss 17: बेहद आलीशान घर में रहते हैं विक्की जैन और अंकिता लोखंडे, तहलका ने शेयर किया इनसाइड वीडियो
Ankita Lokhande Vicky Jain Mumbai Home

HighLights

  1. तहलका प्रैंक यानी सनी आर्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।
  2. तहलका एक-एक कर बिग बॉस 17 के सभी कंटेस्टेंट से मिल रहे हैं।
  3. तहलका ने अपने व्लाॅग में कपल के घर को होम टूर करवाया।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 ने दर्शकों का काफी मनोरंजन किया है। शो खत्म हो चुका है, लेकिन इससे जुड़े किस्से और कंटेस्टेंट आज भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। दर्शक अभी भी अपने फेवरेट कंटेस्टेंट के साथ जुड़े हुए हैं। टॉप 5 में पहुंचे कंटेस्टेंट सबसे ज्यादा चर्चा में रहे हैं। वहीं, इस शो में शामिल होने वाले पॉपुलर यूट्यूबर तहलका प्रैंक यानी सनी आर्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। अब तहलका एक-एक कर बिग बॉस 17 के सभी कंटेस्टेंट से मिल रहे हैं। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन से मिलने तहलका उनके घर पहुंचे।

naidunia_image

तहलका ने कराया विक्की-अंकिता के घर का होम टूर

तहलका ने अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के घर का टूर भी करवाया। वे उनके घर से काफी इंप्रेस हुए हैं। उन्होंने कपल के घर को मुंबई में अंबानी के बाद दूसरा सबसे अच्छा घर बताया है। उन्होंने कहा कि विक्की भैय्या का घर कई हजार करोड़ की लागत से बना हुआ है। चलते जाओ, लेकिन घर खत्म ही नहीं होता, इसके अलावा इंटीरियर डेकोरेशन भी शानदार है। तहलका ने अपने व्लाॅग में कपल के घर को होम टूर करवाया। वीडियो में वे कहते दिख रहे हैं, "इनका घर देखकर आप दंग रह जाओगे। इतना बढ़ा घर पूरे मुंबई में अंबानी के बाद विक्की भैय्या का है।"


View this post on Instagram

A post shared by Ankita Lokhande Fanpage 🧿 (@ankitalokhandee17)

कई हजार करोड़ का आलीशान घर

"दोस्तों ये है विक्की भैय्या का कई हजार करोड़ का आलीशान घर। जितना लंबा चलते जाओ खत्म नहीं होता। बहुत हाई लेवल घर है। मतलब पूरे मुंबई में अंबानी के बाद विक्की भैय्या का घर टाॅप क्लास है। बिग बाॅस वाले विक्की भैय्या तगड़ा तहलका। यहां होम थिएटर भी है और तीन-तीन स्विमिंग पूल है। बाकी चीजें दूसरे व्लाॅग में दिखाई जाएंगी। जब मैं अगली बार मुंबई आऊंगा। अभी इतना देख लिया काफी है, क्योंकि धीरे-धीरे चीजों को दिखाना चाहिए। एक साथ दिखाना ठीक नहीं है।"

naidunia_image