• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahani के सेट से सामने आया BTS वीडियो, साड़ी में फिसल पड़ी थीं आलिया

धर्मा प्रोडक्शन्स के सोशल मीडिया पर 'राॅकी और रानी की प्रेम कहानी' के बिहाइंड द सीन्स का वीडियो शेयर किया गया है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sun, 09 Jul 2023 01:16:02 PM (IST)Updated Date: Sun, 09 Jul 2023 01:16:02 PM (IST)
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahani के सेट से सामने आया BTS वीडियो, साड़ी में फिसल पड़ी थीं आलिया
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahani BTS video

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahani: बाॅलीवुड के बेहतरीन कलाकार आलिया भट्ट और रणवीर सिंह इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, ट्रेलर को देखने के बाद फैंस फिल्म रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के साथ करण जौहर 7 सालों बाद डायरेक्शन में कमबैक कर रहे हैं। इसी बीच धर्मा प्रोडक्शंस के सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग के दौरान के बिहाइंड द सीन शेयर किए गए हैं। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है 'सेट पर ये कहानी बिल्कुल अलग है, इससे पहले आप कपल से ऑन-स्क्रीन मिलें। यहां ऑफ-स्क्रीन सभी अनफिल्टर्ड मोमेंट्स की एक झलक देख लें।'

It’s a whole different kahaani on-set.😂

Before you meet them on-screen, here’s a glimpse of all the unfiltered moments off-screen.#RockyAurRaniKiiPremKahaani a film by Karan Johar in his 25th anniversary year, in cinemas 28th July.#RRKPK pic.twitter.com/c7oCT5T50b

— Dharma Productions (@DharmaMovies) July 8, 2023

वायरल हुआ बीटीएस वीडियो


बिहाइंड द सीन्स वाले वीडियो में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और करण जौहर शूटिंग के दौरान काफी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। बर्फ में व्हाइट साड़ी पहनकर शूटिंग कर रहीं आलिया भट्ट गिरते-गिरते बचीं, जिसे देख करण जौहर खूब हंसे। वीडियो से करण जौहर के रिएक्शन काफी वायरल हो रहे हैं। वहीं रणवीर सिंह भी मस्ती के मामले में पीछे नहीं हैं। वे बीटीएस क्लिप में कभी वैभवी मर्चेंट तो कभी करण जौहर के कंधे की मसाज देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में करण जौहर डिस्को दीवाने गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल साल 2012 में आई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से आलिया भट्ट ने बॉलीवुड डेब्यू किया था।

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

राॅकी, रानी और करण जौहर की मस्ती

जब भी करण जौहर और आलिया भट्ट साथ नजर आते हैं तो अपनी पहली फिल्म को लेकर जरूर बात करते हैं। वहीं इस बार भी उन्होंने डिस्को दीवाने पर डांस किया। फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के बीटीएस क्लिप पर काफी फनी कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा रणवीर सिंह मसाज वाली दीदी की ड्यूटी निभा रहे हैं। वहीं कुछ लोग आलिया के लुक्स की काफी तारीफ कर रहे हैं। रोमांस और ड्रामा से भरपूर ये फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।