बिजनेस और म्यूजिक के बीच संतुलन बनाना चुनौतीपूर्ण, फिर भी मजेदार: लक्षय कपूर
एक आंत्रप्रेन्योर और म्यूजिशियन होने के बीच संतुलन बनाना कोई मामूली उपलब्धि नहीं है।
By Arvind Dubey
Edited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 04 Sep 2021 02:22:38 PM (IST)
Updated Date: Sat, 04 Sep 2021 02:22:38 PM (IST)

उनके सॉन्ग 'गलियों में' को एक मिलियन से अधिक व्यूज़ मिले हैं और उनके लेटेस्ट सिंगल, 'कहीं नहीं जाना' को ऑनलाइन चार मिलियन से अधिक व्यूज़ मिले हैं। लक्षय कपूर एक सफल आंत्रप्रेन्योर हैं, लेकिन म्यूजिक के प्रति उनका जुनून कुछ ऐसा है, जो उन्हें आगे बढ़ाने का माध्यम बनता है। जबकि उनका बिज़नेस विभिन्न देशों में फैला हुआ है, कपूर यह सुनिश्चित करते हैं कि वे हर दिन म्यूजिक के लिए समय निकालें।
वे इस बात से सहमत हैं कि एक आंत्रप्रेन्योर और म्यूजिशियन होने के बीच संतुलन बनाना कोई मामूली उपलब्धि नहीं है। "यह चुनौतीपूर्ण है। जब आप ऑफिस में होते हैं, तो आप म्यूजिक के बारे में सोचने का जोखिम नहीं उठा सकते, क्योंकि एकमात्र ध्यान काम पर होना चाहिए। साथ ही जब मैं स्टूडियो में होता हूँ, तो मैं अपने बिज़नेस के बारे में नहीं सोचता, क्योंकि यदि ऐसा हुआ, तो निश्चित तौर पर यह मेरे अच्छा म्यूजिक बनाने पर रुकावट बनकर खड़ा होगा। इसलिए उस समय मेरे बिज़नेस संबंधी दिमाग को रोकना अनिवार्य हो जाता है। तो हाँ, दोनों के बीच संतुलन बनाना वास्तव में कठिन है, लेकिन यह मज़ेदार भी है", लक्षय कहते हैं।
वे कहते हैं कि कुछ महीने पहले तक, म्यूजिक उनके लिए केवल एक जुनून था और उन्होंने इसे पेशेवर रूप से आगे नहीं बढ़ाया। लेकिन अब, उनका म्यूजिक बिज़नेस के साथ-साथ मौजूद है। यह बताते हुए कि वह दोनों के लिए समय कैसे निकालते हैं, लक्षय साझा करते हैं, "मैं बहुत कम सोशल होता हूँ, और न ही पार्टीज़ में जाता हूँ। इसलिए, मैं अपने बिज़नेस के साथ-साथ म्यूजिक के लिए पर्याप्त समय निकालने में सक्षम रहता हूँ।"