Deepika Padukone Birthday: कई लग्जरी कार की मालकिन है दीपिका पादुकोण, जानिए कुल संपत्ति के बारे में
Deepika Padukone के कलेक्शन में Mercedes Maybach 500 शामिल है, जो भारत की सबसे महंगी गाड़ियों में से एक है ...और पढ़ें
By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Wed, 05 Jan 2022 09:44:33 AM (IST)Updated Date: Wed, 05 Jan 2022 09:46:56 AM (IST)

फिल्म अभिनेत्री Deepika Padukone का आज 36वां जन्मदिन है। फिल्म ओम शांति ओम से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली दीपिका ने अभी तक कई हिट फिल्में दी है और बॉलीवुड की टॉप पेड एक्ट्रेस में से जगह बनाई है। दीपिका पादुकोण की ब्रांड वैल्यू आज की तारीख में करोड़ों रुपए है। Deepika Padukone जबरदस्त फैन फॉलोइंग और बेहतरीन परफॉर्मेंस के दम पर कई उपलब्धियां अपने नाम पर कर चुकी है। बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में भी Deepika Padukone का नाम शामिल हो चुका है। Deepika Padukone जन्मदिन के मौके पर आज जानते है उनकी लग्जरी कारों और उनकी कुल संपत्ति के बारे में -
दीपिका के पास है ये लग्जरी कारें
अन्य फिल्मी सितारों के समान ही दीपिका पादुकोण के कलेक्शन में भी कई लग्जरी कारें हैं। Deepika Padukone के कलेक्शन में Mercedes Maybach 500 शामिल है, जो भारत की सबसे महंगी गाड़ियों में से एक है। साथ ही उनके पास ऑडी ए8 एल, मिनी कूपर कन्वर्टिबल और ऑडी क्यू7 जैसे बेशकीमती गाड़ियां है।
हीरे-जवाहरात व गहनों पर भी किया खूब खर्च
दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में रणवीर सिंह से शादी की थी। अपनी शादी के बाद दीपिका ने ज्वेलरी में भी बहुत पैसा खर्च किया है। Deepika Padukone ने अपनी सगाई में काफी महंगी अंगूठी पहनी थी। प्लैटिनम सॉलिटेयर वाली अंगूठी की कीमत करीब 2 करोड़ रुपए बताई जाती है।
स्टाइलिश बैग रखने की शौकीन है दीपिका
दीपिका पादुकोण को स्टाइलिश बैग रखने का भी काफी शौक है। कारों के अलावा Deepika Padukone के पास बैग्स का भी शानदार कलेक्शन है। उनके एक बैग की कीमत करीब 8 लाख रुपए है। दीपिका को ब्लैक लेदर सेलीन फैंटम टोट बैग भी काफी पसंद है, जिसकी कीमत करीब 2.16 लाख रुपए है।
4BHK अपार्टमेंट की मालकिन है दीपिका
मुंबई के ब्यूमोंडे टावर्स में दीपिका पादुकोण का आलीशान घर भी है। 4 बीएचके का यह अपार्टमेंट 2776 वर्ग फुट में फैला है। Deepika Padukone के इस घर की कीमत 16 करोड़ रुपए की लगभग है। बेहतरीन लाइफस्टाइल जीने वाली Deepika Padukone को अक्सर बेहद स्टाइलिश कपड़ों में स्पॉट किया जाता है। दीपिका के पास एक शानदार कोट भी है, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 27 हजार रुपए बताई जा रही है।