• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RRKPK: शबाना आजमी संग किसिंग सीन पर धर्मेंद्र ने दिया ऐसा रिएक्शन, बोले- “उम्र सिर्फ एक संख्या है”

हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रिपोर्टर ने धर्मेंद्र से फिल्म के किसिंग सीन पर सवाल किया तो धर्मेंद्र ने जवाब में कहा- बहुत मजा आया।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 04 Aug 2023 12:50:52 PM (IST)Updated Date: Fri, 04 Aug 2023 01:32:16 PM (IST)
RRKPK: शबाना आजमी संग किसिंग सीन पर धर्मेंद्र ने दिया ऐसा रिएक्शन, बोले- “उम्र सिर्फ एक संख्या है”
Dharmendra Reaction

Dharmendra Reaction On Kissing Scene In RRKPK: कुछ समय पहले ही रिलीज हुई करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म के एक सीन ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। इस बीच फिल्म की स्टारकास्ट ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया, जहां धर्मेंद्र से फिल्म में शबाना आजमी संग उनके किसिंग सीन पर सवाल पूछा गया। जिस पर एक्टर ने अपने रिएक्शन दिए। फिल्म में दोनों के किसिंग सीन के हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

View this post on Instagram

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)

किसिंग सीन पर धर्मेंद्र ने दिया रिएक्शन

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रिपोर्टर ने धर्मेंद्र से इस किसिंग सीन पर सवाल किया तो धर्मेंद्र ने जवाब में कहा- बहुत मजा आया। धर्मेंद्र ने आगे कहा, “मुझे लोगों ने मैसेज किया और मैंने कहा, ये तो मेरे दाएं हाथ का काम है, कुछ बाएं हाथ से करवाना हो तो वो भी करवा लो। इसके बाद उन्होंने कहा, बहुत मजा आया।” उनका ये जवाब सुनकर सभी मीडियाकर्मी हंस दिए। इस पर धर्मेंद्र कहते हैं कि वे फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं। करण जौहर की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, “कैप्टन अच्छा हो तो टीम बहुत अच्छा खेलती है। और ये कहते हैं वो पांच साल बाद आया है।”


View this post on Instagram

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)

“जब मौका मिलता है, छक्का मार देता हूं”

“करण पांच साल या सात साल बाद ये अपना जौहर दिखा करके जाएगा। मैंने जब ये कहानी सुनी तो मुझे लगा ये घर-घर की कहानी है। ये एक अच्छी कहानी है और मुझे भी जब-जब मौका मिलता है, छक्का मार देता हूं। आप सबके दिल में मेरे लिए जो जगह है, उसे कभी जाने नहीं दूंगा। मेरा मानना है कि रोमांस की कोई उम्र नहीं होता। उम्र सिर्फ एक संख्या है और उम्र की परवाह किए बिना दो लोग किस करके एक-दूसरे के प्रति अपना प्यार दिखाएंगे। शबाना और मुझे दोनों को किसिंग सीन करते समय किसी भी तरह से अजीब महसूस नहीं हुआ क्योंकि इसे काफी खूबसूरती से शूट किया गया था।”

View this post on Instagram

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)