
मुंबई। हेमा मालिनी के एक्सिडेंट की खबर सुन धर्मेंद्र परेशान हो गए थे। हादसे के वक्त वे मुंबई स्थित जुहू बंगले पर थे। जैसे ही हेमा के एक्सिडेंट की खबर मिली, उन्होंने पुष्टि के लिए तुरंत न्यूजचैनल ऑन किया। खबर सुनते ही वे परेशान हो गए। उन्हें सारी रात चैन नहीं मिला।
हालांकि जब हेमा को जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया तो धर्मेंद्र वहां नहीं पहुंचे। उनकी बेटी ईशा और दामाद तुरंत ही मुंबई से जयपुर रवाना हो गए थे।
जानकारी के मुताबिक धर्मेंद्र ने मुंबई में रुकना ही पसंद किया। मालूम हो, मथुरा से भाजपा सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी की गुरुवार शाम राजस्थान के दौसा में सड़क दुर्घटना हो गई थी।
हेमा के चेहरे पर चोट आई है। उनकी प्लास्टिक सर्जरी हुई है। अब वे बेटी के साथ मुंबई रवाना हो गई हैं।