• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dharmendra: धर्मेंद्र ने बेटी और पत्नी के लिए लिखा इमोशनल नोट, पोस्ट शेयर कर मांगी माफी

हाल ही में धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बेटी और पत्नी के लिए इमोशनल नोट लिखा है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 29 Jun 2023 11:20:36 AM (IST)Updated Date: Thu, 29 Jun 2023 11:20:36 AM (IST)
Dharmendra: धर्मेंद्र ने बेटी और पत्नी के लिए लिखा इमोशनल नोट, पोस्ट शेयर कर मांगी माफी

Dharmendra: बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर, धर्मेंद्र 87 साल की उम्र में भी इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। वे फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट शेयर करते रहते हैं। कुछ समय पहले ही धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी हुई है। जिसे लेकर पूरा देओल परिवार उस समय काफी चर्चा में बना हुआ था। अब हाल ही में धर्मेंद्र ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वे काफी इमोशनल नजर आए। धर्मेंद्र ने इस पोस्ट में अपनी पत्नी हेमा मालिनी और बेटियों ईशा देओल और अहाना देओल को याद किया है। उन्होंने पोस्ट में परिवार से माफी मांगी और पछतावा होने की बात कही।

View this post on Instagram

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)

धर्मेंद्र का इमोशनल पोस्ट

दरअसल धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी ईशा देओल के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में दोनों साथ बैठकर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में धर्मेंद्र ने लिखा 'ईशा, अहाना, हेमा और मेरे सभी प्यारे बच्चे…तख्तानी और वोहरा को मैं प्यार करता हूं और दिल से आप सभी का सम्मान करता हूं। उम्र और बीमारी मुझे बता रही है कि मैं आपसे पर्सनली बात कर सकता था लेकिन।' धर्मेंद्र ने अपनी इस इमोशनल पोस्ट का कारण नहीं बताया।


View this post on Instagram

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

पोते की शादी में शामिल नहीं हुईं हेमा मालिनी

बता दें कि कुछ समय पहले हुई करण देओल की शादी और रिसेप्शन में धर्मेंद्र तो शामिल हुए थे, लेकिन उनकी पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी कहीं दिखाई नहीं दीं। जिसे लेकर लोगों ने कई तरह के सवाल उठाए थे। शादी में पूरा देओल परिवार मौजूद था। लेकिन हेमा मालिनी के साथ-साथ ईशा देओल और अहाना देओल भी नहीं शामिल हुई थीं। धर्मेंद्र ने अपने पोते की शादी में जमकर डांस किया था। शादी से उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। वहीं धर्मेंद्र के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही राॅकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड रोल में हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)