• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dino Morea: एक्टर डिनो मोरिया के घर ED का छापा, मीठी नदी घोटाले से जुड़ा है मामला... अभिनेता की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

मीठी नदी घोटाला मामले में बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अब इस मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने डिनो मोरिया...और पढ़ें

By Dheeraj BelwalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 06 Jun 2025 01:20:10 PM (IST)Updated Date: Fri, 06 Jun 2025 01:59:39 PM (IST)
Dino Morea: एक्टर डिनो मोरिया के घर ED का छापा, मीठी नदी घोटाले से जुड़ा है मामला... अभिनेता की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
मीठी नदी स्कैम में डिनो मोरिया के घर पर ED की छापेमारी।

HighLights

  1. एक्टर डिनो मोरिया की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
  2. मीठी नदी सफाई घोटाले से जुड़ा है यह मामला
  3. ED ने अब तक 15 स्थानों पर की है छापेमारी

एंटरटेनमेंट डेस्‍क। Housefull 5 रिलीज के बीच एक्टर डिनो मोरिया फिर से एक मुश्किल में पड़ गए हैं। प्रवर्तन निदेशालय यानि ED ने 65 करोड़ रुपये के मीठी नदी सफाई घोटाले में मुंबई और केरल में कई स्थानों पर छापेमारी की है। इस छापेमारी में बॉलीवुड के एक्टर डिनो मोरिया के मुंबई के घर, शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे के करीबी दोस्त, बीएमसी के सहायक इंजीनियर प्रशांत रामुगाड़े और कई अन्य लोग शामिल हैं। इससे पहले आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने इस मामले में पूछताछ की थी। ईडी ने इस मामले में मुंबई से लेकर केरल के कोच्चि तक कुल 15 स्थानों पर छापेमारी की है।

EOW कर चुका है डिनो मोरिया से पूछताछ

कथित मीठी नदी सफाई घोटले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में पिछले सोमवार आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने पूछताछ की थी। अधिकारियों ने बताया कि यह पूछताछ दो बिचौलियों से संबंधित है जिन्हें इस मामले के सिलसिले में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में एक्टर डिनो मोरिया EOW कार्यालय भी पहुंचे थे। बता दें कि अधिकारी संदिग्ध पैसों की गड़बड़ियों की जांच के लिए दस्तावेजों को खंगाल कर इस मामले के सबूत जुटा रहे हैं।


क्या है पूरा मामला?

दरअसल, मुंबई महानगरपालिका द्वारा मीठी नदी की सफाई करवाई गई थी। इसके लिए स्लज पुशर और ड्रेजिंग मशीनों का इस्लेमाल किया गया है। मशीनों को कोच्चि की कंपनी मैटप्रॉप टेक्निकल सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड से बड़ी रकम पर लिया था। मामले की जांच की गई तो पत चला कि केतन कदम और जय जोशी ने मैटप्रॉप कंपनी के अधिकारियों और बीएमसी के स्टॉर्म वॉटर ड्रेन्स विभाग के अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर सफाई के नाम 65 करोड़ रुपए का घोटाला किया।

डिनो मोरिया के भाई का नाम भी शामिल

जब घोटाले के मुख्य आरोपी केतन कदम के कॉल दस्तावेजों की जांच हुई तो इसमें अभिनेता डिनो मोरिया और उनके भाई का नाम सामने आया। दोनों ने कई मौकों पर केतन कदम से बात की थी। जांच अधिकारियों का मानना है कि डीनो मोरिया और केतन महज दोस्त नहीं हैं, बल्कि उनके बीच पैसों का लेन-देन भी हो सकता है। यही वजह है कि डिनो को जांच के दायरे में लेकर पूछताछ की जा रही है।