• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Elvish Yadav Video: वैष्णो देवी में एल्विश यादव के साथ हुई झड़प, दोस्त को छोड़ भागे BB OTT 2 विनर

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स, राघव को घसीट कर उसके साथ मारपीट करने लगता है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 23 Dec 2023 01:49:39 PM (IST)Updated Date: Sat, 23 Dec 2023 02:51:53 PM (IST)
Elvish Yadav Video: वैष्णो देवी में एल्विश यादव के साथ हुई झड़प, दोस्त को छोड़ भागे BB OTT 2 विनर
Elvish Yadav Video

HighLights

  1. कटरा में एल्विश यादव और राघव शर्मा को भीड़ ने घेर लिया।
  2. एक शख्स ने राघव शर्मा का काॅलर पकड़कर की मारपीट।
  3. इतने में एल्विश वहां से भाग निकलते हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Elvish Yadav Video: बिग बाॅस ओटीटी 2 विनर और जाने-माने यूट्यूबर एल्विश यादव को लेकर हैरान कर देने वाली खबरें सामने आ रही हैं। उनके साथ हाल ही में एक बुरी घटना घटी है। दरअसल, एल्विश अपने दोस्त राघव शर्मा के साथ जम्मू-कश्मीर स्थित वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान वे भीड़ से घिर गए और उनकी झड़प हो गई। कटरा में एल्विश यादव और राघव शर्मा को भीड़ ने घेर लिया। इस दौरान एक शख्स ने राघव शर्मा का काॅलर पकड़ लिया और दोनों के बीच झड़प शुरू हो गई। इसी बीच एल्विश भी मारपीट का शिकार होते-होते बचे।

इस वजह से हुई मारपीट

समय रहते एल्विश यादव और उनके दोस्तों को वहां से निकाल दिया गया। अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स, राघव को घसीट कर उसके साथ मारपीट करने लगता है। इतने में एल्विश वहां से भाग निकलते हैं। शख्स, राघव का काॅलर पकड़कर उन्हें मारने की कोशिश करता है। इतने में गार्ड्स वहां आते हैं और राघव को ले जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह झड़प एक सेल्फी को लेकर होती है। एक शख्स एल्विश और राघव के साथ फोटो क्लिक करवाना चाहता है। लेकिन उसे जब मना किया जाता है, तो वह गुंडागर्दी शुरू कर देता है।


#ElvishYadav and #RaghavSharma confronted and Almost beaten by person in Karta Jammu, ELVISH ran away to save himself pic.twitter.com/rHPkodB548

— The Khabri (@TheKhabriTweets) December 22, 2023

पहले भी रहे लाइमलाइट में

यह मामला काफी ज्यादा बढ़ जाता है और बात मारपीट तक पहुंच जाती है। सोशल मीडिया पर एल्विश और राघव का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि कुछ समय पहले भी एल्विश यादव का नाम लाइमलाइट में आया था। एल्विश पर सांप के जहर की तस्करी करने का आरोप लगा था। यूट्यूबर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी। लेकिन बाद में एल्विश यादव ने सफाई देते हुए, सभी आरोपों को झूठा बताया था।