• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिल्मों में आने से पहले सक्सेसफुल सिंगर थे फेमस एक्टर Danny Denzongpa, ऐसे हुई बॉलीवुड में एंट्री

डैनी डेन्जोंगपा का असली नाम शेरिंग फिंटसो डेन्जोंगपा है। डैनी एक फेमस एक्टर हैं, उन्होंने बाॅलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Wed, 17 Apr 2024 12:12:42 PM (IST)Updated Date: Wed, 17 Apr 2024 12:12:42 PM (IST)
फिल्मों में आने से पहले सक्सेसफुल सिंगर थे फेमस एक्टर Danny Denzongpa, ऐसे हुई बॉलीवुड में एंट्री
डैनी डेन्जोंगपा से जुड़े दिलचस्प किस्से।

HighLights

  1. अपने इस लंबे करियर में डैनी ने कई किरदार निभाए।
  2. वे इंडस्ट्री के शानदार कलाकारों में से एक हैं।
  3. डैनी का जन्म 25 फरवरी 1948 को सिक्किम में हुआ था।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Danny Denzongpa Interesting Facts: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर रहे डैनी डेन्जोंगपा का नाम आज भी लोगों को एक बेहतरीन एक्टर के रूप में याद है। डैनी ने इंडस्ट्री में पांच दशकों से भी ज्यादा समय तक काम किया है। अपने इस लंबे करियर में उन्होंने कई किरदार निभाए और एक से बढ़कर एक फिल्में की। उन्होंने अपनी एक्टिंग से यह साबित कर दिया कि वे इंडस्ट्री के शानदार कलाकारों में से एक हैं। डैनी का जन्म 25 फरवरी 1948 को सिक्किम में हुआ था। उनके गहरे व्यक्तित्व और भारी आवाज ने उन्हें खूब पॉपुलैरिटी दिलाई। जब भी वे स्क्रीन पर आते थे, दर्शकों का दिल जीत लेते थे। आज हम आपको डैनी से जुड़े दिलचस्प किस्से बताने जा रहे हैं, जो बहुत कम लोग जानते हैं।

naidunia_image

शानदार गायक के रूप में बना चुके थे नाम

डैनी डेन्जोंगपा का असली नाम शेरिंग फिंटसो डेन्जोंगपा है। डैनी एक फेमस एक्टर हैं, उन्होंने बाॅलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। डैनी ने अपनी अदाकारी से इंडस्ट्री में एक अलग ही जगह बनाई है। बता दें कि डैनी डेन्जोंगपा सिक्किम के सुरम्य पहाड़ी शहर गंगटोक से हैं।


naidunia_image

वे भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं। काफी कम लोग ये जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले डैनी एक शानदार गायक के रूप में अपना करियर बना रहे थे। एक्टिंग में आने से पहले वे अपनी गायकी से काफी लोकप्रिय हो चुके थे।

naidunia_image

ऐसे किया बॉलीवुड डेब्यू

इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘जरूरत’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। फिर उन्होंने एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में की। उनकी एक्टिंग ने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया। हिंदी फिल्में ही नहीं, बल्कि वे नेपाली, तेलुगु और बंगाली समेत कई क्षेत्रीय फिल्मों में काम कर चुके हैं।

naidunia_image

एक एक्टर के रूप में उन्होंने कई किरदार निभाए, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा फेम विलेन के रोल से ही मिली। नेगेटिव रोल में उनकी बेहतरीन एक्टिंग को दर्शकों से खूब सराहना मिली है। उन्होंने अपने करियर में कई बड़े फिल्म निर्माताओं के साथ काम किया। सिंगिंग और एक्टिंग के अलावा डैनी एक चित्रकार भी थे।

naidunia_image

भारतीय सिनेमा में अपने योगदान के लिए डैनी डेन्जोंगपा को कई पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इतना ही नहीं, भारत के चौथे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म श्री सहित कई अवाॅर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।