• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Salman Khan के घर के बाहर सुबह 5 बजे गोलीबारी, हमलावरों ने की 3 राउंड फायरिंग, पुलिस सुरक्षा बढ़ाई

सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर अज्ञात लोगों ने हवाई फायरिंग की है।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Sun, 14 Apr 2024 08:47:21 AM (IST)Updated Date: Sun, 14 Apr 2024 08:49:20 AM (IST)
Salman Khan के घर के बाहर सुबह 5 बजे गोलीबारी, हमलावरों ने की 3 राउंड फायरिंग, पुलिस सुरक्षा बढ़ाई
सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

HighLights

  1. सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर सुबह 5 बजे दो अज्ञात लोगों ने 3 राउंड फायरिंग कर दी।
  2. फायरिंग करने वाले दोनों हमलावर बाइक पर सवार थे।
  3. इस मामले को लेकर अब मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच जांच शुरू कर दी है।

एएनआई, मुंबई। फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर सुबह करीब 5 बजे अज्ञात लोगों ने 3 राउंड फायरिंग की है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर सुबह 5 बजे दो अज्ञात लोगों ने 3 राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग करने वाले दोनों हमलावर बाइक पर सवार थे। इस मामले को लेकर अब मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच जांच शुरू कर दी है। इस बीच सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

आज सुबह करीब 5 बजे अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। पुलिस को 3 राउंड फायरिंग की जानकारी मिली है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है: मुंबई पुलिस

(फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/eDfRhDRthS

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2024

गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग


पुलिस ने जानकारी दी है कि सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर अज्ञात लोगों ने हवाई फायरिंग की है। फायरिंग के निशान दीवारों पर भी देखे जा सकते हैं। फायरिंग करने वाले दोनों शूटर्स ने हेलमेट पहन रखा था, इसलिए इनकी दोनों की पहचान नहीं हो सकी है।

फॉरेंसिक टीम भी जांच में जुटी

सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद क्राइम ब्रांच की टीम अब जांच कर रही है। इसके अलावा फॉरेंसिक विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और गोली के निशानों को चिन्हित कर रही है। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।