Ganesh Chaturthi 2022: पूरी दुनिया में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। भगवान श्री गणेश की कथाओं को हर किसी तक पहुंचाने के लिए टीवी पर कई सीरियल्स बनाए जा चुके हैं। साथ ही इनमें काम करने वाले एक्टर्स को भी खूब पसंद किया गया है। वहीं इनमें से कई एक्टर्स को तो लोग असल में भगवान गणेश समझने लगे थे। आज गणेश चतुर्थी के इस खास मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि टीवी पर भगवान गणेश की भूमिका में नजर आए एक्टर्स के बारे में। वहीं इनमें से एक अब इस दुनिया में नहीं है।
साल 2000 में टीवी सीरियल 'श्री गणेश' का टेलीकास्ट हुआ था। इस सीरियल में विघ्नहर्ता का रोल जागेश मुकाती ने अदा किया था। वहीं जून 2020 में जागेश का निधन हो गया था। श्री गणेश के अलावा जागेश को अमिता का अमित जैसे शोज में भी देखा गया था। बता दें कि जागेश गुजराती थिएटर के पॉपुलर एक्टर थे।
'देवा श्री गणेशा' एक मराठी सीरियल है। यह 2020 में टेलीकास्ट हुआ था। इस सीरियल में भगवान गणेश का किरदार अद्वैत कुलकर्णी ने निभाया था। यह सीरियल सिर्फ 11 दिन ही चल पाया था।
साल 2017 में 'विघ्नहर्ता गणेश' सीरियल का टेलीकास्ट हुआ था। यह सीरियल 2017 से लेकर 2021 तक चला था। इस शो में भगवान गणेश का किरदार उजैर बसर ने किया था।
'जय मल्हार' एक मराठी शो था। यह शो भगवान शिव की कथाओं पर आधारित था। 2014 से लेकर 2017 तक इस सीरियल का टेलीकास्ट हुआ था। इस शो में भगवान गणेश का किरदार संजय भिसे ने निभाया था।
2014 में टेलीकास्ट हुआ सीरियल 'गणपति बप्पा मोरया' माता पार्वती और उनके पुत्र गजानन के रिश्ते पर आधारित था। इस शो में भगवान गणेश का किरदार संजय येवले ने निभाया था।
साल 2009 में टेलीकास्ट हुआ सीरियल 'गणेश लीला' काफी पॉपुलर टीवी शो था। यह शो भगवान गणेश की कथाओं पर आधारित था। इस टीवी सीरियल में भगवान गणेश का किरदार आकाश नायर ने निभाया था।