• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gauri Khan: गौरी खान के बुक लॉन्च इवेंट में शाहरुख ने की शिरकत, बोले- 'कभी घर डिजाइन करवाने के भी नहीं थे पैसे'

लॉन्च हुई इस किताब में गौरी खान ने एक इंटीरियर डिजाइनर के तौर पर अपनी जर्नी को दिखाया है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Tue, 16 May 2023 11:57:49 AM (IST)Updated Date: Tue, 16 May 2023 12:11:51 PM (IST)
Gauri Khan: गौरी खान के बुक लॉन्च इवेंट में शाहरुख ने की शिरकत, बोले- 'कभी घर डिजाइन करवाने के भी नहीं थे पैसे'

Gauri Khan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और उनकी पत्नी को बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक माना जाता है। अब हाल ही में ये जोड़ी साथ नजर आई। दरअसल मंगलवार को गौरी खान की बुक लॉन्च हुई, जिसका नाम My Life In Design है। इस दौरान इस इवेंट में शाहरुख खान भी नजर आए। गौरी एक मशहूर इंटीरियर डिजाइनर हैं। उनकी इंटीरियर डिजाइनिंग की अपनी एक कंपनी है। वहीं लॉन्च हुई इस किताब में गौरी खान ने एक इंटीरियर डिजाइनर के तौर पर अपनी जर्नी को दिखाया है। इस मौके पर शाहरुख ने अपनी पत्नी की खूब तारीफ की और अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से भी शेयर किए।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

घर को डिजाइन करने के नहीं थे पैसे

इस इवेंट में शाहरुख खान ने अपने शुरुआती करियर के दिनों को याद करते हुए बातें की। उन्होंने बताया कि एक वक्त था, जब उनके पास उनके घर को डिजाइन करने के लिए डिजाइनर अफोर्ड करने के पैसे नहीं थे। तब तो गौरी खान ने खुद उनके मन्नत घर को डिजाइन किया था। उन्होंने कहा ‘जब हमने घर खरीदा तो हमें बहुत पसंद आया, लेकिन ये हमारी पहुंच से दूर था। इस बंगले से पहले हम ताज लैंड्स एंड पर एक घर में रहते थे। वह मेरे डायरेक्टर का घर था। उन्होंने हमें घर रहने के लिए दिया और कहा कि जब तक हम फिल्म बना रहे हैं, तुम इसमें रह सकते हो। हमारे पास ज्यादा पैसे नहीं थे और जब पैसे आए तो हमने ये बंगला खरीद लिया।’


View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

शाहरुख ने की गौरी की तारीफ

इसके आगे शाहरुख ने कहा ‘जब ये बंगला खरीदा तो ये टूटी हालत में था और इसमें पैसे लगाने के लिए हमारे पास और पैसे नहीं थे। फिर हमने डिजाइनर बुलाया, लेकिन उसने इतना खर्चा बता दिया कि तब मेरी सैलरी भी इतनी नहीं थी। तब मैंने गौरी की हेल्प ली। मैंने गौरी से कहा कि तुम्हारे अंदर कलाकारी है तो तुम क्यों नहीं डिजाइनर बन जातीं। इस तरह मन्नत की डिजाइनिंग शुरू हुई। हम जो भी पैसे कमाते वो मन्नत के लिए सामान खरीदने में लगा देते। हम दोनों ने मिलकर तीनों बच्चों की परवरिश की। वे एक अच्छी वाइफ और अच्छी मां हैं।’