• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gurucharan Singh Missing: अभी भी लापता हैं TMKOC के सोढ़ी, सीसीटीवी फुटेज वायरल, यहां जानिए पूरा मामला

गुरुचरण सिंह की तलाशी और सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के लिए टेक्निकल टीम का सपोर्ट लिया जा रहा है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sun, 28 Apr 2024 12:08:58 PM (IST)Updated Date: Sun, 28 Apr 2024 12:18:30 PM (IST)
Gurucharan Singh Missing: अभी भी लापता हैं TMKOC के सोढ़ी, सीसीटीवी फुटेज वायरल, यहां जानिए पूरा मामला
एक्टर गुरुचरण सिंह की गुमशुदगी की खबर से फैस चिंतित।

HighLights

  1. अब पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज भी मिली है।
  2. IPC की धारा 365 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
  3. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Gurucharan Singh Missing: तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले गुरुचरण सिंह लापता हो चुके हैं। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई काफी चिंतित है। एक्टर की फैमिली ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई है। वहीं, अब पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज भी मिली है, जिसके आधार पर किडनैपिंग का केस दर्ज किया गया है। मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार, IPC की धारा 365 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

सीसीटीवी में दिखाई दिए एक्टर

गुरुचरण सिंह की तलाशी और सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के लिए टेक्निकल टीम का सपोर्ट लिया जा रहा है। 50 वर्षीय गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल से लापता हैं। बताया जा रहा है कि मुंबई जाने के लिए वे दिल्ली अपने घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद से उनकी कोई खबर नहीं है। वहीं, अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि वे गुरुचरण सिंह ही है। गुरुचरण के इस तरह लापता होने से उनके परिवार वाले काफी परेशान हैं। गुरुचरण के पिता हरगीत सिंह ने दिल्ली के पालम में पुलिस कंप्लेन कराई है।


#WATCH | Delhi: On actor Gurucharan Singh aka Roshan Singh Sodhi missing since 22 April, DCP South-west Rohit Meena says, "Gurucharan Singh's family lodged a complaint with us that he left for Mumbai on 22 April at 8:30 pm. He has been missing since then. We have registered a… pic.twitter.com/CJKv0y5Fp6

— ANI (@ANI) April 27, 2024

एयरपोर्ट न जाकर पालम पहुंचे थे गुरुचरण

22 अप्रैल को एक्टर की 8.30 बजे फ्लाइट थी, लेकिन वे एयरपोर्ट न जाकर रात करीब 9.14 बजे दिल्ली के पालम में नजर आए। इसके बाद 25 अप्रैल को दोपहर 3 बजे एक्टर के पिता ने पालम में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 24 अप्रैल को गुरुचरण का फोन ऑन था, लेकिन बाद में फिर स्विच ऑफ हो गया। इतना ही नहीं, पुलिस ने जब ट्रांजैक्शन निकलवाए, तो उन्हें काफी अटपटी चीजें मिलीं। गुरुचरण के सेलिब्रिटी फ्रेंड्स और फैंस उनके लिए काफी चिंतित हैं। गुरुचरण के लापता होने की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली है।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah actor Gurucharan Singh ‘Sodhi,’ was seen crossing a road in CCTV footage from the Palam area on Monday night. His flight was scheduled for 8:30 pm on Monday, but he was seen at a traffic intersection in Palam around 9:14 pm in Delhi. Police stated… pic.twitter.com/RnsV8jQ3QI

— Gagandeep Singh (@Gagan4344) April 27, 2024