• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ira-Nupur Reception: आयरा और नुपुर के रिसेप्शन में पैपराजी पर भड़कीं जया बच्चन, वीडियो वायरल

लगभग सभी सितारे इस खास आयोजन में शामिल हुए। नीता अंबानी, मुकेश अंबानी और महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे भी इस पार्टी में पहुंचे।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sun, 14 Jan 2024 01:02:24 PM (IST)Updated Date: Sun, 14 Jan 2024 01:02:24 PM (IST)
Ira-Nupur Reception: आयरा और नुपुर के रिसेप्शन में पैपराजी पर भड़कीं जया बच्चन, वीडियो वायरल
Ira Nupur Reception

HighLights

  1. जया बच्चन एक बार फिर पैपराजी पर गुस्सा करने के लिए चर्चा में आ गई हैं।
  2. 0 जनवरी को उदयपुर में आयरा और नुपुर ने ग्रैंड वेडिंग की।
  3. जया बच्चन, श्वेता बच्चन नंदा और सोनाली बेंद्रे एक साथ पार्टी में पहुंचीं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Ira-Nupur Reception: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी आयरा खान हाल ही में अपने ब्वाॅयफ्रेड नुपुर शिखरे के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। वहीं, अब कपल के वेडिंग रिसेप्शन की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। 10 जनवरी को उदयपुर में आयरा और नुपुर ने ग्रैंड वेडिंग की। वहीं, 13 जनवरी को मुंबई के एनएमसीसी में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया। इस रिसेप्शन पार्टी में शाहरुख खान, सलमान खान सहित बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। वहीं, जया बच्चन ने भी इस पार्टी में एंट्री मारी।

रिसेप्शन में शामिल हुए कई बड़े सितारे

जया बच्चन एक बार फिर पैपराजी पर गुस्सा करने के लिए चर्चा में आ गई हैं। लगभग सभी सितारे इस खास आयोजन में शामिल हुए। नीता अंबानी, मुकेश अंबानी और महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे भी इस पार्टी में पहुंचे। सोशल मीडिया पर हर तरफ आयरा और नुपुर के वेडिंग रिसेप्शन की फोटोज वीडियोज छाए हुए हैं। इनमें से एक वीडियो जया बच्चन का भी है, जिसमें देखा जा सकता है कि वे एक बार फिर पैपराजी की क्लास लगा रही हैं। जया बच्चन, श्वेता बच्चन नंदा और सोनाली बेंद्रे एक साथ पार्टी में पहुंचीं। इस दौरान जया रॉयल ब्लू कुर्ता-पायजामा सूट में नजर आईं।


View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

पैपराजी पर भड़कीं जया बच्चन

जब वे कैमरे के सामने पोज दे ही रही थीं कि पैपराजी ने कहा कि तीनों कैमरे की तरफ देखकर पोज दें। ये सुनकर जया भड़क जाती हैं। उन्होंने बोला, क्या आप इधर एंगल हमको सिखा रहे हैं। एक्ट्रेस का इस तरह का बिहेवियर देख, यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब जया ने इस तरह का गुस्सा किया हो। इससे पहले भी वे कई बार पब्लिक इवेंट में पैपराजी पर भड़कती नजर आई हैं। बता दें कि इस रिसेप्शन पार्टी में कैटरीना कैफ, धर्मेंद्र, रेखा, हेमा मालिनी, कंगना रनोट, बाबिल खान, नागा चैतन्य, अनिल कपूर, जूही चावला, ईशा देओल समेत कई सितारे शामिल हुए।