
Janhvi Kapoor Video: हाल ही में मुकेश अंबानी और उनकी फैमिली ने गणेश चतुर्थी का शानदार सेलिब्रेशन किया था। इस फंक्शन में दुनियाभर के नामी लोग और बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे। अंबानी फैमिली ने ग्रैंड तरीके से बप्पा को विराजित किया। वहीं, अब धूमधाम से अंबानी परिवार ने बप्पा का विसर्जन किया। गणेश विसर्जन के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। वीडियो में अंबानी परिवार के साथ-साथ बॉलीवुड के कई सितारे दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, बाॅलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपने रूमर्ड ब्वाॅयफ्रेंड के साथ दिखाई दे रही हैं।
बता दें कि 19 सितंबर को देशभर में गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया गया। इस खास मौके पर अंबानी परिवार ने एंटीलिया में बप्पा का आगमन शानदार तरीके से किया। अंबानी परिवार ने डेढ़ दिन तक बप्पा को विराजित किया और फिर उनका विसर्जन किया। बप्पा के विसर्जन पर एंटीलिया से बड़ी संख्या में जुलूस निकाला गया। जिसमें जाह्नवी कपूर भी जमकर नाचती दिखाई दीं। इस दौरान वे अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग डांस कर रही थीं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में जाह्नवी दिल खोलकर डांस कर रही हैं।
VIDEO- #JanhviKapoor dancing her heart out at the Ambani’s Ganpati Visarjan❤️ pic.twitter.com/OPSSP2eSqF
— Janhvi Kapoor Universe (@JanhviKUniverse) September 21, 2023
मुंबई की सड़कों पर जाह्नवी और शिखर ने गणेश विसर्जन फुल इंजॉय किया। इन दोनों के पीछे मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी भी दिखाई दे रहे हैं। जाह्नवी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार फिल्म बवाल में देखा गया था। जिसमें वे वरुण धवन के अपोजिट नजर आई थीं। अब वे जल्द ही मिस्टर एंड मिसेज माही और देवरा फिल्म में दिखाई देंगी। मिस्टर एंड मिसेज माही में जाह्नवी, राजकुमार राव के साथ दिखेंगी। देवरा फिल्म में जाह्नवी जूनियर एनटीआर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी।