• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनंत-राधिका की क्रूज पार्टी में ब्वाॅयफ्रेंड पर प्यार लुटाती नजर आईं Janhvi Kapoor, देखिए वीडियो

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। यह वीडियो अनंत और राधिका की क्रूज पार्टी के दौरान का है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sun, 02 Jun 2024 02:08:54 PM (IST)Updated Date: Sun, 02 Jun 2024 02:08:54 PM (IST)
अनंत-राधिका की क्रूज पार्टी में ब्वाॅयफ्रेंड पर प्यार लुटाती नजर आईं Janhvi Kapoor, देखिए वीडियो
Janhvi Kapoor-shikhar pahariya video from Anant-Radhika cruise party

HighLights

  1. प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत 29 मई से हुई थी, जो कि 1 जून तक रहा।
  2. इस दौरान सभी फंक्शन्स क्रूज पर हुए।
  3. अब सेलिब्रेशन खत्म होने के बाद फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Anant- Radhika Pre Wedding: फेमस बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का सेकंड प्री-वेडिंग इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों जुलाई महीने में शादी करने वाले हैं। इससे पहले दूसरी बार प्री-वेडिंग फंक्शन हुआ, इसकी शुरुआत 29 मई से हुई थी, जो कि 1 जून तक रहा। इस दौरान सभी फंक्शन्स क्रूज पर हुए। बॉलीवुड समेत कई बड़ी हस्तियां इस ग्रैंड फंक्शन में शामिल हुईं। वहीं, अब सेलिब्रेशन खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं।

जाह्नवी और शिखर ने एंजॉय की क्रूज पार्टी

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। यह वीडियो अनंत और राधिका की क्रूज पार्टी के दौरान का है। इसमें जाह्नवी अपने ब्वाॅयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ नजर आ रही हैं। फैंस को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है, क्योंकि एक्ट्रेस इसमें अपने ब्वाॅयफ्रेंड के साथ क्यूट मोमेंट शेयर करते नजर आ रही हैं। अनंत और राधिका प्री-वेडिंग फंक्शन इटली से क्रूज पर शुरू हुआ, जो कि फ्रांस पर जाकर ठहरा। इस फंक्शन का हिस्सा जाह्नवी और शिखर भी बने। वीडियो में जाह्नवी प्लेट में कुछ खा रही हैं और साइड में खड़े शिखर को भी अपने हाथों से खिला रही हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

फैंस ने किए प्यार भरे कमेंट्स

इस वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी प्यार भरे कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि जाह्नवी और शिखर पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कई बॉलीवुड फंक्शन्स में कपल साथ स्पाॅट हो चुके हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपना रिश्ता ऑफिशियल नहीं किया है। कपल ने साथ में अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन को एंजॉय किया। अनंत और राधिका के सेकंड प्री-वेडिंग से लौटने के बाद अब सभी सितारे तरह-तरह की फोटोज शेयर कर रहे हैं। ये फोटोज क्रूज के दौरान आयोजित किए गए फंक्शन्स की हैं।