• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पिता के कहने पर एक्टर बने थे ‘शोले’ फिल्म के ‘कालिया’, किस्मत इतनी अच्छी कि एक लाइन के डायलॉग से भी हो जाते थे फेमस

'शोले', 'अंदाज अपना-अपना' और 'नगीना' जैसी फिल्मों में विजू खोटे ने अपने शानदार अभिनय का परिचय दिया है। हिंदी के साथ-साथ उन्होंने मराठी सिनेमा में भी ख...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 05 Jul 2024 02:47:44 PM (IST)Updated Date: Fri, 05 Jul 2024 02:47:44 PM (IST)
पिता के कहने पर एक्टर बने थे ‘शोले’ फिल्म के ‘कालिया’, किस्मत इतनी अच्छी कि एक लाइन के डायलॉग से भी हो जाते थे फेमस
फिल्मों में विजू खोटे के निभाए गए किरदार

HighLights

  1. फिल्म 'शोले' को लेकर लोगों में काफी क्रेज देखने को मिला था।
  2. फिल्म का किरदार 'कालिया' लोगों को काफी पसंद आया था।
  3. कालिया का किरदार फेमस एक्टर विजू खोटे ने निभाया था।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Viju Khote Interesting Facts: बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बनी हैं, जिनके किरदार और डायलॉग आज भी काफी फेमस हैं। लोगों के जेहन में ये फिल्में आज भी हैं। इन्हीं में से एक पॉपुलर फिल्म शोले को लेकर लोगों में काफी क्रेज देखने को मिला है। इस फिल्म का हर एक किरदार काफी फेमस हुआ है। फिल्म में कई बार गब्बर को कालिया कहते सुना गया है। ‘अरे ओ कालिया’ यह डायलॉग अभी भी हर किसी को याद है। इस कालिया का किरदार विजू खोटे ने ही निभाया था।

naidunia_image

आज हम आपको विजू खोटे से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं, जिन्हें बाॅलीवुड एक्ट्रेस तबस्सुम ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया था।

naidunia_image

ऐसे मिली थी पहली फिल्म

विजू खोटे के पिता एक एक्टर थे। वे साइलेंट फिल्मों के फेमस कलाकार थे। उनके पिता चाहते थे कि उनकी तरह ही विजू भी एक एक्टर बनें। पिता की इच्छा पूरी करने के लिए उन्होंने फिल्मों की राह चुनी। विजू महाराष्ट्रीयन परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनका पूरा नाम विजय खोटे था।


naidunia_image

1965 में उन्होंने पहली मराठी फिल्म साइन की। इस फिल्म के डायरेक्टर उनके पिता थे। विजू की बहन भी एक मशहूर अदाकारा हैं। 'जीने की राह' विजू की पहली हिंदी फिल्म थी।

naidunia_image

एक ही डायलॉग हो जाता था फेमस

विजू खोटे एक ऐसे कलाकार थे, जिनकी किस्मत ने उनका खूब साथ दिया था। उन्होंने कई बड़ी-बड़ी फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों में उनका बहुत छोटे सा रोल और बहुत कम डायलॉग होते थे। उनकी एक लाइन का डायलॉग भी हिट हो जाता था। ऐसे डायलॉग आज तक लोगों को याद हैं।

naidunia_image

विजू ने कई मराठी फिल्मों में काम किया। उन्होंने अलग-अलग भाषाओं की कई फिल्मों में काम किया। इतना ही नहीं, उन्होंने कई बड़े-बड़े सीरियल्स किए हैं। साल 2019 में विजू खोटे का 78 वर्ष की आयु में एक लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

naidunia_image