• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kangana Ranaut: दिग्गज अदाकारा बिनोदिनी दासी पर बनने जा रही है बायोपिक, कंगना रनौत निभाएंगी एक्ट्रेस का रोल

कंगना रणौत की फिल्म की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'परीणिता' और 'मर्दानी' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके प्रदीप सरकार नटी बिनोदिनी की बा...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Wed, 19 Oct 2022 06:21:20 PM (IST)Updated Date: Wed, 19 Oct 2022 06:21:20 PM (IST)
Kangana Ranaut: दिग्गज अदाकारा बिनोदिनी दासी पर बनने जा रही है बायोपिक, कंगना रनौत निभाएंगी एक्ट्रेस का रोल

Kangana Ranaut: दिग्गज अदाकारा और बंगाली थिएटर आर्टिस्ट बिनोदिनी दासी उर्फ नटी बिनोदिनी पर बायोपिक बनने जा रही है। मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस कंगना रनौत बिनोदिनी के रूप में पर्दे पर नजर आने वाली हैं। दिलचस्प बात यह है कि बिनोदिनी दासी पर एक नहीं बल्कि दो-दो बायोपिक बनने जा रही है। पिछले महीने ही बिनोदिनी दासी की एक और बायोपिक का ऐलान हुआ था। इस बायोपिक में एक्ट्रेस रुक्मिणी मैत्रा, बिनोदिनी दासी के रूप में नजर आने वाली हैं। फिल्म के नाम की घोषणा भी हो चुकी है। रुक्मिणी मैत्रा अभिनीत बायोपिक का नाम बिनोदिनी एकती नातिर उपाख्यान है।

naidunia_image

ये हैं बिनोदिनी दासी

बिनोदिनी दासी फिल्मों के साथ-साथ बंगाली रंगमंच का भी एक बड़ा नाम है। उन्होंने कई चुनौतीपूर्ण किरदार अदा किए हैं। वे अपने किरदारों के साथ कई तरह के प्रयोग करती थीं। चैतन्य महाप्रभु का चरित्र किरदार रंगमंच पर निभाकर बिनोदिनी दासी दुनिया भर में काफी फेमस हो गई थीं। रंगमंच की इस भूमिका वे बिनोदिनी दासी को कई सफलताएं दिलाई थी। बिनोदिनी दासी ने सिर्फ 12 साल की उम्र में ही अभिनय शुरू कर दिया था। उन्होंने प्रमिला, सीता, द्रौपदी, राधा, आयशा, कैकेयी, मोतीबाई और कपालकुंडला समेत 80 से अधिक किरदार अदा किए थे। अब उन्हीं अदाकारा पर दो बायोपिक बनने जा रही है।


naidunia_image

कंगना रनौत निभाएंगी बिनोदिनी का किरदार

दरअसल कंगना रनौत की ये चौथी फिल्म होगी जिसमें वे रियल लाइफ किरदार को अदा करने वाली हैं। इससे पहले वे मणिकर्णिका, थलाइवी में रियल लाइफ किरदार निभा चुकी हैं। वहीं उनकी आने वाली फिल्म इमरजेंसी में वे दिवंगत पीएम इंदिरा गांधी का रोल प्ले करती नजर आएंगी। बिनोदिनी की बायोपिक को लेकर कंगना काफी एक्साइटेड हैं।

naidunia_image

उन्होंने कहा है कि 'मैं प्रदीप सरकार की बहुत बड़ी फैन हूं। मैं खुश हूं कि उन्होंने मुझे यह मौका दिया। प्रकाश कपाड़िया के साथ मैं पहली बार काम करने जा रही हूं। देश की इतनी बड़ी आर्टिस्ट की यात्रा को पर्दे पर उतारने के लिए मैं काफी एक्साइटेड हूं।' बता दें कि एक्टिंग के साथ-साथ बिनोदिनी दासी को अपनी आत्मकथा लिखने वाली थिएटर की पहली दक्षिण एशियाई अभिनेत्री भी माना जाता है।

naidunia_image