• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Student Of The Year 3: 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के साथ फिर वापसी कर रहे हैं करण जौहर, इस स्टार किड का होगा डेब्यू

करण जौहर जल्द ही अपनी फ्रेंचाइजी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का तीसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 20 Jul 2023 12:07:13 PM (IST)Updated Date: Thu, 20 Jul 2023 12:07:13 PM (IST)
Student Of The Year 3: 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के साथ फिर वापसी कर रहे हैं करण जौहर, इस स्टार किड का होगा डेब्यू
Student of the year 3 film

Student Of The Year 3: करण जौहर की फिल्मों से हमेशा यंगस्टर्स कनेक्ट करते हैं। साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया था। हाईस्कूल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में वरुण धवन, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में थे। तीनों स्टार्स की ये डेब्यू फिल्म थी। वहीं साल 2019 में इस फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज किया गया था, जिससे अनन्या पांडे और तारा सुतारिया ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। वहीं, अब जल्द ही इस फिल्म का तीसरा पार्ट आने वाला है।

View this post on Instagram

A post shared by Shanaya Kapoor🤍 (@shanayakapoor02)

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में नई स्टार कास्ट देखने को मिलेगी, जिसमें एक स्टार किड का डेब्यू भी होने वाला है। फिल्म के दूसरे पार्ट के बाद करण जौहर इस फिल्म का तीसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' एक फिल्म नहीं बल्कि वेब सीरीज होगी। करण जौहर इस फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार के साथ मिलकर वेब सीरीज में बदलने वाले हैं, जो ओटीटी पर रिलीज होगी। इस सीरीज में शनाया कपूर नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि शनाया 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' से ओटीटी डेब्यू करने वाली हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Shanaya Kapoor🤍 (@shanayakapoor02)

स्क्रिप्ट पर किया जा रहा काम

बता दें कि शनाया कपूर संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी हैं। वे साउथ एक्टर मोहनलाल की पैन इंडिया एक्शन फिल्म 'वृषभ' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली हैं। खबरों की माने तो फिलहाल स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। स्क्रिप्ट के पूरा होने के बाद इस सीरीज के प्रोडक्शन का काम शुरू होगा। साल के आखिरी तक फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है। धर्मा प्रोडक्शन की पूरी डिजिटल टीम स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 सीरीज पर काम करने में जुटी है।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)