यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Karan Johar: करण जौहर ने ट्विटर को बोला गुड बाय, कहा ‘शांति चाहता हूं’
करण जौहर ने सोशल मीडिया पर घोषणा की है कि उन्होंने ट्विटर छोड़ दिया है। करण ने सोशल मीडिया पर यूजर्स को यह खबर दी है कि नेगेटिविटी से परेशान होकर उन्ह...और पढ़ें
By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Mon, 10 Oct 2022 05:02:12 PM (IST)Updated Date: Mon, 10 Oct 2022 05:02:12 PM (IST)
Karan Johar: बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर ने ट्विटर छोड़ दिया है। करण ने एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि वे अब ट्विटर पर नहीं नजर आएंगे। बता दें कि करण उन बॉलीवुड हस्तियों में से एक हैं जो अधिकतर किसी न किसी बात से ट्रोलिंग का शिकार होते रहते हैं। करण जौहर पर कई इल्जाम भी लगते आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने चैट शो कॉफी विद करण को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। दरअसल करण ने अपने अकाउंट पर एक पोस्ट लिखा है जिसमें उन्होंने कहा है कि मैं जगह बना रहा हूं और भी ज्यादा पॉजिटिव एनर्जी के लिए और ये उसी की ओर एक और स्टेप है।
![naidunia_image]()
इसके आगे करण ने लिखा कि गुडबाय ट्विटर। इस तरह करण जौहर का अचानक ट्विटर छोड़कर चले जाने से लोग काफी हैरान हैं। इसके पीछे क्या वजह रही होगी इस बारे में कोई नहीं जानता।
![naidunia_image]()
करण पर हमेशा स्टार किड्स को प्रमोट करने के लिए इल्जाम लगते आ रहे हैं। यूजर्स उन्हें ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।