• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kareena Kapoor Pregnancy: तीसरी बार मां बनने की खबरों पर करीना कपूर ने दिया मजेदार जवाब, कहा - सैफ का आबादी में पहले ही काफी योगदान

करीना कपूर एक बार फिर प्रेग्नेंट हो गई हैं। लेकिन अब उन तमाम अटकलों पर एक्ट्रेस ने विराम लगा दिया है।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 20 Jul 2022 11:22:45 AM (IST)Updated Date: Wed, 20 Jul 2022 11:22:45 AM (IST)
Kareena Kapoor Pregnancy: तीसरी बार मां बनने की खबरों पर करीना कपूर ने दिया मजेदार जवाब, कहा - सैफ का आबादी में पहले ही काफी योगदान

Kareena Kapoor Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इस समय अपने परिवार के साथ इटली में छुट्टियां मना रही हैं। हाल ही में खबरें आई थीं कि करीना तीसरी बार मां बनने वाली हैं। उनकी प्रेग्नेंसी की काफी खबरें आने लगी थी। दरअसल ये खबरें करीना की एक तस्वीर के वायरल होने के बाद आई थी। करीना ने अपने इंस्टाग्राम एक पोस्ट शेयर की थी। जिसमें उनके पेट को देखकर यह लग रहा था कि करीना तीसरी बार मां बनने वाली हैं। जिसके बाद से हर जगह ये चर्चा होने लगी कि करीना प्रेग्नेंट है। इन खबरों के बाद से करीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मजाकिया पोस्ट शेयर किया और यह बताया कि वे प्रेग्नेंट नहीं हैं। करीना ने कहा है कि यह सब अफवाहें हैं।

naidunia_image

करीना की प्रेग्नेंसी की खबरें

बता दें कि हाल ही में करीना कपूर और सैफ अली खान के यूरोप वेकेशन की एक तस्वीर काफी वायरल हुई थी। जिसमें यह कहा जा रहा था कि इसमें एक्ट्रेस का बेबी बंप दिख रहा है। जिसके बाद से हर जगह करीना कपूर की चर्चा को लेकर सोशल मीडिया ने जोर पकड़ लिया। जैसे ही ये खबर वायरल हुई थी फैंस काफी हैरान रह गए थे। इन खबरों के बाद से करीना ने खुद आकर अटकलों पर अपनी सफाई दी है। दरअसल ये तस्वीरें करीना और सैफ के वेकेशन की थी। फोटो में करीना कपूर का फूला हुआ पेट दिख रहा था। उनके इस लुक में उन्होंने ब्लैक टैंक टाॅप पहन रखा है। हाई पोनीटेल और मेकअप के साथ वे स्टनिंग दिखाई दे रही थीं। साथ ही उन्होंने एक स्लिंग बैग भी रखी हुआ था। वहीं सैफ अपने कैजुअल लुक में काफी हैंडसम लग रहे थे।


naidunia_image

करीना कपूर ने दिया मजेदार जवाब

करीना की ये फोटोज वायरल होने के बाद उड़ रही खबरों को लेकर एक्ट्रेस ने सफाई दी है। इंस्टा पर एक स्टोरी शेयर करते हुए करीना ने बड़े मजेदार तरीके से अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को स्पष्ट किया है। करीना ने अपनी स्टोरी में लिखा कि 'शांत हो जाओ दोस्तों, ये पास्ता और वाइन है, मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। उफ्फ सैफ का कहना है कि उन्होंने पहले ही हमारी देश की आबादी के लिए बहुत अधिक योगदान दे दिया है। आनंद लीजिए।' बता दें कि सैफ और करीना के दो बेटे हैं। उन्होंने 2016 में अपने पहले बेटे तैमूर का स्वागत किया था। वहीं दूसरे बेटे जहांगीर का जन्म 2021 में हुआ था। वहीं अगर करीना के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान के साथ नजर आने वाली हैं। साथ ही वे सुजाॅय घोष की नेटफ्लिक्स फिल्म से अपना ओटीटी डेब्यू करने वाली हैं।