• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Katrina Kaif: देवर जी के बर्थडे पर कैटरीना कैफ ने शेयर की स्पेशल फोटोज, लिखा प्यारा-सा नोट

कैटरीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर विक्की और सनी की एक फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों भाई अपने कूल और मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 28 Sep 2023 05:13:34 PM (IST)Updated Date: Thu, 28 Sep 2023 05:13:34 PM (IST)
Katrina Kaif: देवर जी के बर्थडे पर कैटरीना कैफ ने शेयर की स्पेशल फोटोज, लिखा प्यारा-सा नोट
Katrina Kaif Wish Sunny Kaushal

HighLights

  1. सनी कौशल के बर्थडे पर कैटरीना का खास विश।
  2. कैटरीना ने इंस्टा पर शेयर की अनसीन फोटोज।
  3. सनी कौशल पर कैटरीना ने लुटाया प्यार।

Katrina Kaif Wish Sunny Kaushal: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल के भाई सनी कौशल भी फिल्मी इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। वे कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। हालांकि, सनी कौशल की विक्की से कम फेम है, लेकिन उन्होंने कम समय में अपनी अच्छी जगह बना ली है। आज यानी 28 सितंबर को सनी अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर हर कोई उन्हें बधाइयां दे रहा है। ऐसे में उनकी भाभी और बाॅलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने भी उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन विश किया है। कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ अनसीन फोटोज शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने एक प्यारा-सा नोट भी लिखा है।

View this post on Instagram

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

सनी कौशल को कैटरीना ने बताया बेस्ट देवर

कैटरीना कैफ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर विक्की और सनी की एक फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों भाई अपने कूल और मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करने के साथ ही कैटरीना ने कैप्शन में लिखा, हैप्पी बर्थडे टू द बेस्ट देवर। वहीं, सनी का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे रात 12 बजे अपनी फैमिली के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान विक्की कौशल के माता-पिता भी नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस सेलिब्रेशन में कैटरीना कहीं दिखाई नहीं दे रही हैं। बताया जा रहा है कि कैटरीना फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म में बिजी हैं।


naidunia_image

सनी कौशल का वर्कफ्रंट

सनी कौशल के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे यामी गौतम के साथ फिल्म 'चोर निकल के भागा' में दिखाई दे चुके हैं। अब वे जल्द ही फिल्म 'नौसिखिये' में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन संतोष सिंह कर रहे हैं। फिल्म में नीतू कपूर और श्रद्धा श्रीनाथ भी लीड रोल में दिखाई देंगी। कैटरीना के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म 'टाइगर 3' में दिखाई देने वाली हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है। फिल्म के पहले दो पार्ट ब्लाॅकबस्टर साबित हुए हैं। वहीं, अब इसके तीसरे पार्ट को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।