• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिये Ramayan में कैकई का रोल निभाने वाली पद्मा खन्ना आजकल कहां हैं, क्‍या कर रही हैं

पद्मा का एक पुत्र है, जिसका नाम उन्‍होंने अक्षर रखा है। पति की पहली शादी से भी एक पुत्री है, जिसका नाम नेहा है।

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Thu, 10 Mar 2022 05:57:56 PM (IST)Updated Date: Thu, 10 Mar 2022 06:01:38 PM (IST)
जानिये Ramayan में कैकई का रोल निभाने वाली पद्मा खन्ना आजकल कहां हैं, क्‍या कर रही हैं

रामानंद सागर के मशहूर टीवी धारावाहिक रामायण (Ramayan) में कैकई की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री पद्मा खन्ना 73 वर्ष की हो गई हैं। उनका जन्‍म 10 मार्च, 1949 को बिहार में हुआ था। उन्‍होंने रामायण में कैकई का किरदार इतने प्रभावी ढंग से निभाया था कि लोग उन्हें वास्‍तव के जीवन में ही कैकई समझने लगे थे। इससे पहले पद्मा ने टीवी के अलावा कई हिंदी फीचर फिल्मों में भी अभिनय किया था। अमिताभ बच्चन के साथ उन्‍होंने फिल्म सौदागर में काम किया था। पद्मा खन्ना का बॉलीवुड करियर बहुत सफल नहीं रहा। वे कभी भी किसी फिल्‍म में लीड एक्ट्रेस नहीं बन पाई। अधिकांश फिल्मों में उन्होंने निगेटिव रोल ही किए। जानिये अब वे कहां हैं और क्‍या कर रही हैं।

पद्मा खन्ना लंबे समय से अभिनय से दूर हैं और वे भारत में नहीं रहती हैं। कई साल पहले वे अमेरिका में शिफ्ट हो चुकी हैं। उन्‍होंने एक साक्षात्‍कार में बताया था कि वे अपने बच्‍चों की पढ़ाई के चलते वापस भारत नहीं आ सकीं। फिल्म डायरेक्टर जगदीश एल सिडाना से पद्मा खन्ना ने शादी की थी। इसके बाद दोनों अमेरिका के न्यूजर्सी शहर में शिफ्ट हो गए। विवाह के बाद अमेरिका में बस चुकीं पद्मा ने वर्ष 1990 में इंडियानिका नाम की डांस अकेदमी खोली। यहां वे बच्‍चों एवं बड़ों को क्‍लासिकल डांस सिखाया करती थीं। इसकी शुरुआत उन्‍होंने अपने पति के साथ की लेकिन बाद में कुछ वर्ष पूर्व उनके पति का निधन हो गया। इन दिनों अपने बेटे और बेटी के साथ मिलकर अकादमी चला रही हैं। यही उनकी आय का माध्‍यम भी है। पद्मा को करियर का सबसे बड़ा ब्रेक 1970 में मिला था।


उन्हें फिल्म जॉनी मेरा नाम में एक आइटम नंबर करने का अवसर मिला। उन्‍होंने अपना एक्टिंग डेब्यू 12 साल की उम्र में भोजपुरी फिल्म भैया से किया था। पद्मा ने बॉलीवुड फिल्‍मों के लिए अनेक पॉपुलर कैबरे डांस गीत किए हैं। इनमें से जॉनी मेरा नाम, कशमकश, गरीबी हटाओ जैसी कई फिल्मों में कई कैबरे डांस आइटम्‍स किए हैं। इसके अलावा उन्होंने गंगा मैया तोहे पियरी चढ़इबो, बिदेसिया, बलम परदेसिया, धरती मैया, दगाबाज बलमा, भैया दूज, हे तुलसी मैया जैसी भोजपुरी फिल्मों में भी अभिनय किया है। पद्मा खन्ना ने अपने करियरी में जिन ख्‍यात फिल्‍मों में काम किया, उनमें- ज्योति, अनोखी अदा, पापी, हेरा फेरी, लोफर, ये जिंदगी कितनी हसीन है, बहारों के सपने, सौदागर, दाग, जोशिला, नूरी, घर संसार, घर घर की कहानी, हीर रांझा, सीमा, दोस्तान, रामपुर का लक्ष्मण का नाम प्रमुख है।