• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Koffee With Karan 8: अपने ही ससुर पर फिदा थीं नीतू कपूर, कॉफी विद करण पर खोले पर्सनल राज

हाल ही में दोनों एक्ट्रेसेस को कॉफी विद करण सीजन 8 के लेटेस्ट प्रोमो में साथ देखा गया है। करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेय...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Mon, 08 Jan 2024 01:28:01 PM (IST)Updated Date: Mon, 08 Jan 2024 01:29:09 PM (IST)
Koffee With Karan 8: अपने ही ससुर पर फिदा थीं नीतू कपूर, कॉफी विद करण पर खोले पर्सनल राज
Koffee With Karan Season 8

HighLights

  1. दिग्गज अदाकारा नीतू कपूर और जीनत अमान, करण के शो पर पहुंचीं।
  2. नीतू और जीनत शानदार अंदाज में एंट्री लेती हैं।
  3. दोनों ही अभिनेत्रियां अपने समय की सक्सेसफुल और फेमस रही हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Koffee With Karan 8: सेलिब्रिटीज का चैट शो कॉफी विद करण 8 में इस बार कई बड़े सेलेब्स देखने को मिले हैं। जिन्होंने इस शो पर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई राज खोले हैं। वहीं, अब बारी नीतू कपूर और जीनत अमान की है। जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के बाद हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा नीतू कपूर और जीनत अमान, करण के शो पर गेस्ट के रूप में दिखाई देंगी। सभी जानते हैं कि ये दोनों ही अभिनेत्रियां अपने समय की सक्सेसफुल और फेमस एक्ट्रेसेस रही हैं। दोनों ने यादों की बारात, धरम वीर और हीरालाल पन्नालाल जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

जीनत से डेटिंग लाइफ पर किया गया सवाल

हाल ही में दोनों एक्ट्रेसेस को कॉफी विद करण सीजन 8 के लेटेस्ट प्रोमो में साथ देखा गया है। करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि नीतू और जीनत शानदार अंदाज में एंट्री लेती हैं। नीतू ने जीनत अमान को सेक्सिेस की दुकान बताया। वहीं, जीनत ने नीतू की खूब तारीफ की। दोनों ने शेयर किया कि वे कई फिल्मों में साथ काम कर चुकी हैं। जीनत ने बताया कि वह पार्टी नहीं करती हैं। करण ने जीनत से उनकी डेटिंग लाइफ के बारे में पूछा, तो एक्ट्रेस ने कुछ भी कहने से साफ मना कर दिया।


View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

शशि कपूर पर था नीतू का क्रश

नीतू कपूर ने जीनत अमान का एक किस्सा सुनाते हुए कहा, "वह मंदिर गईं और अपने शर्ट के बटन लगाते हुए कहा, हे भगवान हमें माफ कर देना, हमारे यहां मंदिर जाने का सिस्टम नहीं है।" वहीं, करण जौहर ने नीतू कपूर से सवाल करते हुए कहा कि उनका सीक्रेट क्रश किस पर था। इस पर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए बताया कि उनका क्रश शशि कपूर पर था। शशि कपूर, राज कपूर के भाई और ऋषि कपूर के चाचा थे। इस हिसाब से शशि, नीतू के चाचा ससुर लगते हैं।