यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लिसा हेडन ने 'रंगीन मिजाज' किरदार निभा किया खुद को साबित
लोगों को ये यकीन नहीं था कि ये मॉडल भी फिल्म का कोई किरदार निभा सकती है।
By Edited By:
Publish Date: Mon, 23 May 2016 07:26:28 PM (IST)Updated Date: Mon, 23 May 2016 07:31:42 PM (IST)

लिसा हेडन ने हाल ही में बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा स्ट्रगल लोगों की इस सोच से करना पड़ा कि वो एक्टिंग नहीं कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि लोगों का ऐसा मानना था कि वो एक्टिंग नहीं कर सकती हैं। लेकिन फिल्म 'क्वीन' के बाद लोगों की ये सोच बदल गई।
लिसा ने बताया कि मुझे सिर्फ एक मॉडल के रूप में देखा जाता था। लोगों को ये यकीन नहीं था कि ये मॉडल भी फिल्म का कोई किरदार निभा सकती है। फिल्म 'क्वीन' मेरे पास मौका था, खुद को साबित करने का और मैंने इसका पूरा लाभ उठाया।
उन्होंने बताया, 'मुझे सिर्फ एक ब्रेक की तलाश थी। 'आयशा' मैं मुझे काम मिला था, लेकिन इसमें मेरा किरदार बहुत छोटा था। इसलिए मैं सही मायनों में 'क्वीन' को अपनी पहली फिल्म मानती हूं।' लिसा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2010 में फिल्म 'आयशा' से की थी।
लिसा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'हाउसफुल 3' की प्रमोशन में जुटी हुई हैं। लीजा के अलावा इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलिन फर्नांडिस और नरगिस फाखरी भी नजर आएंगी। साजिद फरहाद के निर्देशन में बनी ये फिल्म 3 जून को रिलीज हो रही है।