• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shah Rukh Khan and Y+: जान से मारने की धमकी मिलने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने बढ़ाई शाहरुख खान की सिक्योरिटी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही थी, जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने उनकी सिक्योरिटी बढ़ा दी है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Mon, 09 Oct 2023 11:08:46 AM (IST)Updated Date: Mon, 09 Oct 2023 11:08:46 AM (IST)
Shah Rukh Khan and Y+: जान से मारने की धमकी मिलने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने बढ़ाई शाहरुख खान की सिक्योरिटी
Shah Rukh Khan security

HighLights

  1. साल 2023 शाहरुख खान के लिए काफी लकी रहा है।
  2. शाहरुख को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही थी।
  3. महाराष्ट्र पुलिस ने एक्टर को Y+ सिक्योरिटी देते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ाई है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Shah Rukh Khan security increased to Y+: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अपनी फिल्मों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। साल 2023 शाहरुख खान के लिए काफी लकी रहा है। इस साल की शुरुआत में उनकी पहली फिल्म 'पठान' रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई की थी। वहीं, 7 सितंबर को शाहरुख की इस साल की दूसरी फिल्म 'जवान' रिलीज हुई। इस फिल्म को भी दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। 'जवान' अभी तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही है। लेकिन अब शाहरुख को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर आ रही है। इसे सुनकर फैंस काफी चिंतित हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

शाहरुख को मिल रहे थे धमकी भरे कॉल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख खान को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही थी, जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने उनकी सिक्योरिटी बढ़ा दी है। समाचार एजेंसी एएनआई ने एक ट्वीट शेयर कर शाहरुख खान को मिली सिक्योरिटी पर महाराष्ट्र पुलिस का बयान शेयर किया है। उन्होंने बताया कि शाहरुख खान को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिल रही थी, जिसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ने एक्टर को Y+ सिक्योरिटी देते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ाई है।


View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

सलमान खान को भी मिली Y+ सिक्योरिटी

रिपोर्ट में बताया गया है कि शाहरुख ने लिखित तौर पर राज्य सरकार को यह शिकायत की थी कि पठान और जवान के बाद से ही उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही थी। शाहरुख से पहले सलमान खान को भी लॉरेंस बिश्नोई की गैंग से लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही थी, जिसके बाद उन्हें भी Y+ सिक्योरिटी दी गई। बता दें कि शाहरुख खान और नयनतारा स्टारर फिल्म 'जवान' एटली कुमार के निर्देशन में बनी है। फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।

naidunia_image