• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Neetu Kapoor Birthday: सासू मां के बर्थडे पर आलिया भट्ट ने इस तरह किया विश, शेयर की अनसीन फोटो

आलिया भट्ट ने अपनी सासू मां नीतू कपूर को खास अंदाज में बर्थडे विश करते हुए स्पेशल लाइन्स लिखी हैं।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 08 Jul 2023 02:48:00 PM (IST)Updated Date: Sat, 08 Jul 2023 02:48:00 PM (IST)
Neetu Kapoor Birthday: सासू मां के बर्थडे पर आलिया भट्ट ने इस तरह किया विश, शेयर की अनसीन फोटो
alia bhatt wishes neetu kapoor

Neetu Kapoor Birthday: हिंदी सिनेमा की बेहतरीन एक्ट्रेस नीतू कपूर 8 जुलाई को अपना 65वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर नीतू के चाहने वाले उन्हें भर-भर कर बधाइयां दे रहे हैं। ऐसे में बाॅलीवुड एक्ट्रेस और नीतू कपूर की बहू आलिया भट्ट ने भी एक पोस्ट शेयर कर बधाई दी है। आलिया ने अपनी सासू मां को बड़े खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। आलिया और नीतू की बाॅन्डिंग अक्सर लोगों को काफी पसंद आई। नीतू के 65वें जन्मदिन पर आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर उन्हें बधाई दी है। इस पोस्ट में नीतू ब्लैक टाॅप में दिखाई दे रही हैं।

naidunia_image

आलिया का खास कैप्शन

पोस्ट को शेयर करने के साथ आलिया ने अपनी सासू मां के लिए कुछ लाइन्स भी लिखी हैं। आलिया ने नीतू की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'हैप्पी बर्थडे क्वीन। आप हर चीज को खूबसूरत बना देती हैं। मैं आपसे बहुत ज्यादा प्यार करती हूं।'


naidunia_image

इसके साथ ही आलिया ने एक और फोटो शेयर की है, जिसमें नीतू समेत पूरा परिवार साथ दिखाई दे रहा है। फोटो शेयर करने के साथ आलिया ने लिखा 'फोमो'। इसका मतलब है कि वे सबको एक साथ देखकर ये खास पल काफी मिस कर रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial)

नीतू को आई आलिया और राहा की याद

वहीं नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने भी अपनी मां को विश करते हुए सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। ये फैमिली फोटो है, जिसे आलिया ने भी अपनी स्टोरी पर शेयर किया है। तस्वीर में नीतू चेयर पर बैठी हैं, जबकि रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर अपने पति भरत साहनी और बेटी अनायरा के साथ पोज दे रही हैं। नीतू ने भी इस फोटो को अपने अकाउंट पर शेयर कर कैप्शन में लिखा 'खूबसूरत यादगार दिन। आलिया और राहा को काफी मिस किया।' वहीं रिद्धिमा ने भी लिखा 'हैप्पी बर्थडे मां, हम आपको बहुत प्यार करते हैं। फैमिली की बैक बोन। आलिया और मेरी बेबी राहा को बहुत मिस कर रही हूं।'

View this post on Instagram

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)