• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anant-Radhika के मंडप में कन्यादान का मतलब समझाती दिखीं नीता अंबानी, इमोशनल हुई छोटी बहू

अनंत और राधिका की शादी के इनसाइड वीडियोज इंटरनेट पर अब वायरल हो रहे हैं। नीता अंबानी का एक वीडियो 'कन्यादान' रस्म से कुछ मिनटों पहले का है। इसमें वे ह...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Wed, 17 Jul 2024 09:06:54 AM (IST)Updated Date: Wed, 17 Jul 2024 10:34:46 AM (IST)
Anant-Radhika के मंडप में कन्यादान का मतलब समझाती दिखीं नीता अंबानी, इमोशनल हुई छोटी बहू
कन्यादान का मतलब समझातीं नीता अंबानी।

HighLights

  1. अनंत और राधिका की शादी तीन दिनों तक चली थी।
  2. इस शाही शादी का हर एक फंक्शन बेहद खास रहा।
  3. कपल के फेरे के समय का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Nita Ambani Explaining meaning of Kanyadan: मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंध गए हैं। यह वेडिंग काफी ग्रैंड थी। इसमें दुनिया भर के सितारे शामिल हुए थे।

3 दिन तक चलने वाली शादी के सभी फंक्शन मुंबई के जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में रखे गए थे। शादी के बाद 13 जुलाई को अनंत और राधिका के लिए शुभ आशीर्वाद समारोह रखा गया था। इसके बाद 14 जुलाई को मंगल उत्सव यानी ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया गया।


वायरल हुआ नीता अंबानी का वीडियो

अंबानी परिवार ने अपनी बहू का स्वागत भी काफी खास अंदाज में किया था। कपल की शादी में दुनिया भर के दिग्गज सितारे शामिल हुए थे, जिसके फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। शादी तो खत्म हो चुकी है, लेकिन इससे जुड़े वीडियो एंड फोटोज अभी तक सामने आ रहे हैं।

naidunia_image

वहीं, अब इंटरनेट पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें नीता अंबानी मेहमानों को कन्यादान का मतलब समझाते दिखाई दे रही हैं। उन्होंने मंडप में बैठे राधिका और अनंत के पास जाकर विदेशी मेहमानों को कन्यादान का मतलब समझाया।

विदेशी मेहमानों को समझाया कन्यादान का मतलब

सबसे पहले नीता अंबानी ने राधिका मर्चेंट को अपनी बहू स्वीकारते हुए, शादी में शामिल हुए सभी मेहमानों को शुक्रिया कहा।

मैं बहुत खुश हूं क्योंकि यह एक ऐसा मिलन है जिसमें दो परिवार एक साथ आते हैं। एक को बेटा मिलता है, दूसरे को बेटी मिलती है। हमारे हिंदू संस्कार में बेटियों का कन्यादान किया जाता है, जहां एक बेटी को दूसरे परिवार को सौंप दिया जाता है। मैं खुद एक बेटी, एक बेटी की मां और सास हूं। इसके नाते मुझे पता है कि पेरेंट्स कभी अपनी बेटी को किसी को नहीं सौंप सकते हैं। हम राधिका का अपनी बेटी की तरह ख्याल रखेंगे। बेटियां सबसे बड़ा आशीर्वाद होती हैं। - नीता अंबानी

“कन्यादान करना इतना आसान नहीं”

इसके आगे वे कहती हैं, “कैसे कोई अपने दिल के टुकड़े को खुद से अलग कर सकता है। सालों से हम जिस बेटी को नाजों से पालते हैं, उसे किसी और को कैसे सौंप दिया जा सकता है। हमारी बेटियां घर को स्वर्ग बना देती है। कन्यादान करना इतना आसान नहीं होता है।”

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

इसके बाद नीता ने राधिका के माता-पिता का नाम लेते हुए कहा, "आप हमें सिर्फ अपनी बेटी नहीं दे रहे हैं, आप अपनी फैमिली में एक बेटे अनंत का भी स्वागत कर रहे हैं। अनंत उतना ही आपका भी है, जितनी राधिका हमारी है।

मुकेश और मैं आपसे वादा करते हैं कि हम हमेशा राधिका का ख्याल रखेंगे बिल्कुल अपनी बेटी की तरह। अनंत की सोलमेट के तौर पर हम हमेशा उसे सहेज कर रखेंगे।"

naidunia_image

यूजर्स को पसंद आया वीडियो

नीता अंबानी के इस वीडियो को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं और उस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि कन्यादान का इससे अच्छा मतलब कैसे समझाया जा सकता है।