26 साल बाद ओम पुरी ने पत्नी नंदिता को दिया तलाक
नंदिता ने ओमपुरी पर आरोप लगाया था कि वो उनके साथ मारपीट करते है और उन्हें कोई घर खर्च तक नहीं देते।
By
Edited By:
Publish Date: Tue, 09 Feb 2016 05:37:12 PM (IST)
Updated Date: Tue, 09 Feb 2016 05:58:11 PM (IST)

इस साल की शुरुआत बाॅलीवुड के लिए काफी निराशाजनक रही। एक के बाद एक कई रिश्तों के टूटने की खबर मिल रही है। किसी का लंबा अफेयर खत्म हो गया, तो किसी की सालों पुरानी शादी टूट गई। रणबीर-कटरीना , फरहान-अधूना और अरबाज-मलाइका से शुरू हुए इस सिलसिले में ये नाम और शामिल हो गए हैं। अभिनेता ओम पुरी और नंदिता का, जिनकी 26 साल पुराना शादी का रिश्ता टूट गया है।
एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक, पिछले हफ्ते ही कोर्ट ने दोनों के अलग होने का फैसला दे दिया था। इतना ही नहीं अब ये दोनों तब ही मिल सकेंगे जब कोई तीसरा शख्स भी वहां मौजूद रहेगा। बेटे की कस्टडी पुरी की पत्नी नंदिता को दे दी गई है, जिससे पुरी कभी कभार मिल सकते हैं।
खबरें आ रही थीं कि ओम पुरी और नंदिता के बीच कई सालों से चीजें काफी खराब चल रही हैं। नंदिता ने ओमपुरी पर आरोप लगाया था कि वो उनके साथ मारपीट करते है और उन्हें कोई घर खर्च तक नहीं देते।
इतना ही नहीं नंदिता ने आरोप लगाया था कि पुरी के अपनी पहली पत्नी सीमा कपूर के साथ शारीरिक संबंध हैं और वो उनके साथ ही रहते हैं।
हालांकि पुरी ने इन सब बातों को सिरे से खारिज कर दिया था। नंदिता, ओम पुरी की दूसरी पत्नी हैं और वो पेशे से पत्रकार हैं। इन दोनों का एक 18 साल का बेटा भी है, जिससे पुरी बेहद प्यार करते हैं।