• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Parineeti Chopra समेत इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने अपनी शादी पर पहना मनीष मल्होत्रा ब्राइडल लुक, देखें फोटोज

परिणीति का ये लुक फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। परिणीति के अलावा ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने अपने वेडिंग डे पर मनीष मल्होत्रा के...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Mon, 25 Sep 2023 01:39:22 PM (IST)Updated Date: Mon, 25 Sep 2023 01:39:22 PM (IST)
Parineeti Chopra समेत इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने अपनी शादी पर पहना मनीष मल्होत्रा ब्राइडल लुक, देखें फोटोज
bollywood actress wedding day look

HighLights

  1. परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंधें गए हैं।
  2. परिणीति ने पंजाबी लुक को यूनिक टच दिया हुआ आउटफिट पहना था।
  3. जिसे मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है।

Actresses Who Wore Manish Malhotra Bridal Look: हाल ही में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंधें हैं। कपल की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। लोगों को दोनों की रॉयल शादी काफी पसंद आ रही है। परिणीति ने अपनी शादी में पंजाबी लुक को यूनिक टच दिया हुआ आउटफिट पहना था, जो कि काफी सिंपल और राॅयल लग रहा था। उन्होंने एक दुपट्टा गले में पहना हुआ था और एक चुनरी भी अलग से सिर पर ओढ़ रखी थी। इस लुक में परिणीति बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। बता दें कि परिणीति का ये लुक फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। परिणीति के अलावा ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने अपने वेडिंग डे पर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए लुक को ही अपनाया था।

naidunia_image

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट की शादी ने भी खूब सुर्खियां बटोर थी। एक्ट्रेस का लुक उस समय सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। हालांकि, आलिया की मेहंदी का आउटफिट मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। पैच वर्क वाले लहंगे को मनीष ने कश्मीरी और चिकनकरी एंब्रॉयडरी से तैयार किया। यह काफी लाइटवेट और खूबसूरत लहंगा था, जिसमें आलिया बेहद प्यारी लग रही थीं।


naidunia_image

कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी एक राॅयल वेडिंग की थी। दोनों ने इसी साल जैसलमेर के एक महल में शादी की। कियारा का लुक भी काफी सिंपल था, जिसे मनीष मल्होत्रा ने ही डिजाइन किया था। एक्ट्रेस ने ब्लश पिंक कलर का एंब्रॉयडरी लहंगा पहना था। कियारा का दुपट्टे पर काफी शानदार काम किया गया था।

naidunia_image

अंकिता लोखंडे

टेलीविजन एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने साल 2021 में शादी की थी। अंकिता ने अपनी शादी पर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया गया गोल्डन कलर का लहंगा पहना था। इस लहंगे को बनाने में 1600 घंटे का समय लगा था। अंकिता के इस लहंगे पर ज्योमैट्रिक आर्ट वर्क किया गया था।

naidunia_image

गौहर खान

फेमस एक्ट्रेस गौहर खान ने भी अपने निकाह पर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था। यह लहंगा बेहद ही खूबसूरत था। मनीष ने गौहर के इस लहंगे को गोल्ड और रेड वेलवेट कलर पर गोल्डन एंब्रॉयडरी कर तैयार किया गया था।

naidunia_image

उर्मिला मातोंडकर

साल 2016 में बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने मोहसिन अख्तर मीर के साथ शादी की थी। उन्होंने अपने खास दिन पर पारंपरिक लाल रंग का लहंगा पहना था, जिसे मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। इस लहंगे के साथ उन्होंने हैवी वर्क वाला बेबी पिंक कलर का नेट का दुपट्टा कैरी किया था।

naidunia_image