• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंग्रेजी नाम होने की वजह से लोगों ने Amitabh की इस फिल्म को किया था इग्नोर, बाद में मेकर्स ने उठाया ये कदम

शक्ति सामंत इस फिल्म के लिए पहले शमी कपूर को लेना चाहते थे। यह प्रोजेक्ट काफी बड़ा था और इसके लिए बजट भी काफी चाहिए था।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 03 May 2024 12:22:49 PM (IST)Updated Date: Fri, 03 May 2024 12:22:49 PM (IST)
अंग्रेजी नाम होने की वजह से लोगों ने Amitabh की इस फिल्म को किया था इग्नोर, बाद में मेकर्स ने उठाया ये कदम
द ग्रेट गैंबलर फिल्म से जुड़े दिलचस्प किस्से।

HighLights

  1. इस फिल्म की कहानी विक्रमादित्य के नोबेल पर आधारित थी।
  2. इसका निर्देशन शक्ति सामंत ने किया था।
  3. 'द ग्रेट गैंबलर' फिल्म में हीरो का डबल रोल रखना चाहते थे।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। The Great Gambler Film Facts: बॉलीवुड के ऐसे कई किस्से हैं, जो बेहद ही दिलचस्प हैं। अमिताभ ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं, इन फिल्मों को दर्शकों का जमकर प्यार मिला है। ऐसी ही एक फिल्म अमिताभ बच्चन, जीनत अमान, नीतू कपूर और प्रेम चोपड़ा स्टारर 'द ग्रेट गैंबलर' थी। इस फिल्म को बनाने के पीछे काफी दिलचस्प किस्सा है। इस फिल्म की कहानी विक्रमादित्य के नोबेल पर आधारित थी, जिसका निर्देशन शक्ति सामंत ने किया था। शक्ति सामंत 'द ग्रेट गैंबलर' फिल्म में हीरो का डबल रोल रखना चाहते थे।

naidunia_image

बिग बजट में बनी है द ग्रेट गैंबलर फिल्म

शक्ति सामंत इस फिल्म के लिए पहले शमी कपूर को लेना चाहते थे। यह प्रोजेक्ट काफी बड़ा था और इसके लिए बजट भी काफी चाहिए था। इस फिल्म को बनाने से पहले उन्होंने एक और स्मॉल प्रोजेक्ट पर काम करने का सोचा, जिससे बजट भी कलेक्ट हो जाता। उन्होंने 'आराधना' फिल्म बनाई, जो कि सुपरहिट हुई।


naidunia_image

उस समय राजेश खन्ना के स्टारडम ने फिल्म को अच्छी कमाई लाकर दी। इसके बाद शक्ति ने अपनी फिल्म 'द ग्रेट गैंबलर' पर काम करना शुरू किया और इसके लिए लीड हीरो अमिताभ बच्चन को चुना, क्योंकि उस समय उनका करियर पीक पर था। 1979 में जब 'The Great Gambler' फिल्म बनकर तैयार हुई और रिलीज हो गई, तो लोगों को लगा कि यह एक अंग्रेजी फिल्म है।

naidunia_image

रिलीज के बाद हिंदी में किया प्रमोट

अंग्रेजी फिल्म समझने के कारण लोगों ने इसे ज्यादा रिस्पाॅन्स नहीं दिया। इसे देख मेकर्स को लगा कि उनकी गलती थी, फिल्म को हिंदी नाम से प्रमोट किया जाना था। रिलीज के कुछ दिन बात इस फिल्म को हिंदी नाम से प्रमोट किया जाने लगा, जो कि था 'सबसे बड़ा जुआरी'।

naidunia_image

इसके बाद फिल्म को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलने लगा। इस फिल्म की अधिकतर शूटिंग विदेश में हुई थी। फिल्म के कई दृश्य बेहतरीन होने थे, जो कि दर्शकों को बांधे रखते, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उस समय जीनत अमान भी टाॅप एक्ट्रेसेस में से एक मानी जाती थीं। अमिताभ बच्चन और जीनत अमान की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

naidunia_image

कई फिल्मों में इस्तेमाल किया गया बैकग्राउंड म्यूजिक

फिल्म सबसे ज्यादा कुछ दिलचस्प रहा है, तो वह था इसका बैकग्राउंड म्यूजिक और इसके शानदार गाने। इतना ही नहीं, इस फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक कई फिल्मों में इस्तेमाल किया गया। 1949 की फिल्म अंदाज के लिए मजरुह सुल्तानपुरी ने गाना लिखा था 'डर ना मोहब्बत कर ले' जिसके ओरिजिनल बोल थे 'दो लफ्जों की एक कहानी'। इसी से इंस्पायर होकर आनंद बक्शी ने फिल्म द ग्रेट गैंबलर के लिए गाना लिखा।

naidunia_image