• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Poonam Pandey Death: लॉकअप फेम पूनम पांडे का सवाईकल कैंसर से निधन का दावा! इंस्टाग्राम पोस्ट से मची सनसनी

Poonam Pandey: एक्ट्रेस पूनम पांडे के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की गई। जिसमें बताया गया कि लॉकअप फेम अभिनेत्री की सवाईकल कैंसर से मौत हो गई।...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 02 Feb 2024 11:59:13 AM (IST)Updated Date: Fri, 02 Feb 2024 10:08:36 PM (IST)
Poonam Pandey Death: लॉकअप फेम पूनम पांडे का सवाईकल कैंसर से निधन का दावा! इंस्टाग्राम पोस्ट से मची सनसनी
Poonam Pandey Death

HighLights

  1. पूनम पांडेय को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है।
  2. 2 फरवरी की सुबह एक पोस्ट शेयर किया गया, जिसे देखकर फैंस परेशान हो गए।
  3. पोस्ट में लिखा है कि पूनम की मौत हो गई है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Poonam Pandey Death: लॉकअप फेम पूनम पांडे के निधन की खबर ने शुक्रवार को खलबली मचा दी। अभिनेत्री के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर उनके मौत का दावा किया गया था। हालांकि उनके परिवार की ओर से इन खबरों की पुष्टि नहीं की गई है ना ही कोई स्टेटमेंट जारी किया गया।

naidunia_image

पूनम पांडे की मौत की खबर से फैंस शॉक्ड

दरअसल, पूनम पांडे के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके मैनेजर ने एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में लिखा है, "यह सुबह हमारे लिए कठिन है। आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने अपनी प्यारी पूनम को सर्वाइकल कैंसर के कारण खो दिया है। उनके संपर्क में आने वाले हर इंसान को उनसे प्रेम और दयालुता मिली। इस दुख की घड़ी में, हम प्राइवेसी की रिक्वेस्ट करेंगे। हम उन्हें हमारे द्वारा शेयर की गई हर बात के लिए याद करेंगे।"


View this post on Instagram

A post shared by Poonam Pandey (@poonampandeyreal)

मैनेजर ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

इस खबर के सोशल मीडिया पर आने के बाद फैंस शाॅक्ड हैं। अब यूजर्स इस पोस्ट पर पूनम को श्रद्धांजली दे रहे हैं। पूनम पांडे एक फेमस मॉडल और एक्ट्रेस थीं। उन्होंने साल 2011 में क्रिकेट विश्व कप फाइनल से पहले एक वीडियो मैसेज शेयर कर इस बात का दावा किया था कि अगर भारत फाइनल मैच जीतता है, तो वह कपड़े उतार देंगी। इस बयान के बाद उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। साल 2013 में उन्होंने फिल्म नशा से बॉलीवुड डेब्यू किया था। आखिरी बार एक्ट्रेस को कंगना रनोट के रियलिटी शो लाॅक अप में देखा गया था।

इस खबर के सामने आने के बाद कुछ यूजर्स तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं। लोग इस पोस्ट पर कमेंट कर लिख रहे हैं कि शायद पूनम पांडे का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। किसी को भी इस खबर पर विश्वास नहीं हो रहा है। कुछ लोगों का ये भी कहना है कि हो सकता है शायद यह पूनम की तरफ से कोई पब्लिसिटी स्टंट हो।

naidunia_image