• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Prabha Atre Death: ज्येष्ठ शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

बताया जा रहा है कि मुंबई में एक प्रोग्राम में वे हिस्सा लेने वाली थीं। लेकिन इससे पहले ही उनकी तबीयत खराब हो गई।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 13 Jan 2024 11:09:53 AM (IST)Updated Date: Sat, 13 Jan 2024 11:30:05 AM (IST)
Prabha Atre Death: ज्येष्ठ शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
prabha atre death

HighLights

  1. आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से सिंगर का निधन हो गया है।
  2. उन्हें पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल लेकर गए थे।
  3. प्रभा अत्रे का जन्म 13 सितंबर 1932 को पुणे में हुआ था।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Prabha Atre Death: म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है। दिग्गज सिंग प्रभा अत्रे का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। 92 साल की उम्र में गायिका ने आखिरी सांस ली। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल लेकर गए थे। अस्पताल पहुंचने से पहले ही सिंगर का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि मुंबई में एक प्रोग्राम में वे हिस्सा लेने वाली थीं। लेकिन इससे पहले ही उनकी तबीयत खराब हो गई।

naidunia_image

कई पुरस्कार से किया गया सम्मानित

प्रभा अत्रे का जन्म 13 सितंबर 1932 को पुणे में हुआ था। साल 1990 में उन्हें पद्मश्री, साल 2002 में पद्म भूषण, साल 2022 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। बता दें कि वे आज स्वरप्रभा कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए पुणे से मुंबई जा रही थीं। 92 साल की उम्र में भी वे संगीत की दुनिया में काफी एक्टिव थीं। मिली जानकारी के अनुसार, प्रभा अत्रे को सुबह-सुबह सोते हुए दिल का दौरा पड़ा है। गायिका के रिश्तेदार अमेरिका में रहते हैं। उनके इंडिया आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रभा अत्रे किराना परिवार की गायिका थीं।


naidunia_image

शास्त्रीय संगीत की दिग्गज गायिका

प्रभा अत्रे ने संगीत के क्षेत्र में अपना काफी योगदान दिया है। प्रभा ने आठ साल की उम्र से ही शास्त्रीय गायन के क्षेत्र में कदम रख लिया था। उन्होंने संगीत के साथ-साथ विज्ञान और कानून में भी डिग्री हासिल की। बाद में उन्हें संगीत में डॉक्टरेट की उपाधि दी गई। वे बेहद ही शानदार गायिका, संगीतकार, लेखिका, प्रोफेसर और हास्य कलाकार के रूप में जानी जाती थीं। उन्होंने ठुमरी, दादरा, गजल, शास्त्रीय संगीत, नाट्य संगीत, भजन और भावपूर्ण गायन में महारत हासिल की है। शास्त्रीय संगीत का उन्होंने गहन अध्ययन किया था। इतना ही नहीं, प्रभा अत्रे ने 11 किताबें प्रकाशित कर विश्व रिकाॅर्ड भी बनाया है। उन्होंने संगीत में हिंदी और अंग्रेजी में 11 किताबें प्रकाशित की हैं।