• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Parineeti-Raghav Wedding: इस वजह से परिणीति की शादी में शामिल नहीं हो पाईं प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने लिखा खास मैसेज

प्रियंका चोपड़ा, परिणीति और राघव की सगाई में शामिल हुई थीं। उस समय यह उम्मीद की जा रही थी कि प्रियंका अपनी बहन की शादी बिल्कुल मिस नहीं करेंगी।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Mon, 25 Sep 2023 02:13:03 PM (IST)Updated Date: Mon, 25 Sep 2023 03:43:54 PM (IST)
Parineeti-Raghav Wedding: इस वजह से परिणीति की शादी में शामिल नहीं हो पाईं प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने लिखा खास मैसेज
priyanka chopra in parineeti raghav wedding

HighLights

  1. परिणीत-राघव की शादी सबसे ज्यादा चर्चा में बनी हुई है।
  2. प्रियंका इस ग्रैंड वेडिंग में शामिल नहीं हो पाई हैं।
  3. प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने प्रियंका के न आने की वजह बताई।

Parineeti-Raghav Wedding: बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की शादी संपन्न हो चुकी है। अब उदयपुर से शादी में शामिल हुए सभी मेहमान अपने घर वापस लौट रहे हैं। इस समय दोनों की शादी सबसे ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। इतने सारे मेहमानों में परिणीति की बहन और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का शामिल न होना, सभी को खटक रहा है। फैंस को इंतजार था कि प्रियंका इस ग्रैंड वेडिंग में जरूर शामिल होंगी। लेकिन प्रियंका भारत क्यों नहीं आईं, इसकी वजह भी अब सामने आ चुकी है। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस के न आने की वजह बताई।

View this post on Instagram

A post shared by @parineetichopra

प्रियंका की मां ने बताई वजह

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा, परिणीति और राघव की सगाई में शामिल हुई थीं। उस समय यह उम्मीद की जा रही थी कि प्रियंका अपनी बहन की शादी बिल्कुल मिस नहीं करेंगी। लेकिन कुछ दिनों पहले ही खबर आई कि प्रियंका इंडिया नहीं आ पाएंगी। परी और राघव की शादी पूरा चोपड़ा और चड्ढा परिवार शामिल हुआ, लेकिन प्रियंका और निक जोनस कहीं नहीं दिखाई दिए। अब प्रियंका की मां ने मीडिया से बातचीत में बताया है कि प्रियंका अपने काम में काफी बिजी होने के कारण इस शादी में शामिल नहीं हो पाई हैं। उन्होंने कहा, "वो काम कर रहे हैं।"


View this post on Instagram

A post shared by @parineetichopra

शादी में शामिल न होने पर प्रियंका ने जताई निराशा

मधु चोपड़ा अपने बेटे सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट की गईं। जहां उनसे पैपराजी से परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी से जुड़े सवाल किए। उनसे पूछा गया कि शादी कैसी रही, इस पर उन्होंने जवाब दिया, "बहुत अच्छी शादी थी। परिणीति दुल्हन के लुक में काफी खूबसूरत लग रही थीं। वैसे ही वह पहले से सुंदर हैं।" परिणीति चोपड़ा और राघव की शादी की फोटोज पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी उन्हें भर-भरकर बधाईयां दे रहे हैं। इसी बीच प्रियंका ने भी उन फोटोज पर कमेंट करते हुए लिखा, "मेरा आशीर्वाद हमेशा।" इसके अलावा प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर भी परिणीति और राघव की शादी की फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा, "पिक्चर परफेक्ट, नए शादीशुदा कपल को उनके खास दिन पर काफी सारा प्यार भेज रही हूं। चोपड़ा फैमिली में तुम्हारा स्वागत के राघव। उम्मद है कि तुम भी हमारी तरह क्रेजी होने के तैयार हो। टिशा तुम अब तक की सबसे खूबसूरत दुल्हन हो.. मैं तुम्हें और राघव को जिंदगी भर की खुशियों के लिए ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद भेज रही हूं। एक-दूसरे का ख्याल रखें और इस खूबसूरत प्यार को संभाल कर रखें। लव यू लिटील वन।"

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)