Priyanka Chopra-Nick: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा किसी न किसी वजह से सुर्खियां बटोर ही लेती हैं। अब हाल ही में वे अपनी बेटी और पति निक के साथ इंडिया आई थीं। करीब एक हफ्ते वे अपने देश में रहने के बाद वापस विदेश चली गई थीं। इन दिनो प्रियंका लंदन में है। शनिवार नाइट प्रियंका पति निक जोनस के रॉयल अल्बर्ट म्यूजिक कॉन्सर्ट में शामिल हुईं। इस दौरान की एक झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। इस कॉन्सर्ट में प्रियंका के अलावा उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा भी साथ नजर आईं। निक ने अपनी बेटी संग फोटो शेयर कर लिखा उसका पहला साउंड चेक। इस दौरान मालती ने हेडफोन भी लगाए हुए है।
वहीं एक फोटो में निक मिरर में देखते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं प्रियंका काउच पर लेटी हुई दिखाई दीं। एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा और अब रॉयल अल्बर्ट हॉल को बेचने के बाद। इसी इवेंट से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।
वहीं कुछ फोटोज में प्रियंका वेन्यू के अंदर डांस करती हुई दिखाई दीं। प्रियंका इस दौरान बॉडी फिटेड लॉन्ग ड्रेस में नजर आईं, वहीं पति निक ऑल ब्लैक लुक में नजर आए।
इन तस्वीरों के अलावा भी कपल की कुछ रोमांटिक फोटोज काफी वायरल हो रही है। जिसमें दोनों एक-दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं। लिप लॉक करने की तस्वीर इंटरनेट पर आग लगा रही है।
इस काॅन्सर्ट की तस्वीरों में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा तो एक-दूसरे के साथ रोमांटिक होते नजर आए ही साथ ही मालती ने भी पापा के साथ स्टेज डेब्यू कर लिया।
काॅन्सर्ट शुरू होने से पहले प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ खेलती नजर आ रही हैं। प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही द रूसो ब्रदर्स मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज सिटाडेल 2 में नजर आएंगी।
ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 28 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। साथ ही एक्ट्रेस अपकमिंग फिल्म जी ले जरा में भी दिखाई देंगी।