Pushpa Release on OTT: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा: द राइज (Pushpa:The Rise) सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई। इस तेलुगु फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। रिलीज के 18 दिनों में मूवी ने 300 करोड़ से अधिक वर्ल्डवाइड कलेक्शन हासिल किया है। हिंदी वर्जन में लगभग 70 करोड़ कलेक्शन किया है। अब अल्लू अर्जुन की फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने की तैयारी में है।
अमेजन प्राइम वीडियो ने किया ट्वीट
पुष्पा: द राइज 7 जनवरी को अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज हो रही है। जिन दर्शकों ने अब तक फिल्म नहीं देखी है। वह अब प्राइम वीडियो पर इसे देख सकते हैं। ओटीटी दिग्गज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर इसकी जानकारी दी। लिखा कि वह लड़ेगा, वह दौड़ेगा, वह कूद जाएगा, लेकिन झुकेगा नहीं। देखिए #PushpaonPrime 7 जनवरी से तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में।
फहाद फासिल ने किया डेब्यू
सुकुमार निर्देशित पुष्पा: द राइज का निर्माण मैत्री मूवी और मुत्ताशेट्टी मीडिया ने किया है। यह एक एक्शन फिल्म है। मूवी में रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) लीड अभिनेत्री है। उन्होंने पहली बार अल्लू अर्जुन के साथ स्क्रीन शेयर किया है। वहीं मलयालम और तमिल फिल्मों के एक्टर फहाद फासिल (Fahadh Faasil) ने पुष्पा द राइज के साथ तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया। फिल्म की स्टोरी आंध्र प्रदेश के जंगलों में चंदन की लकड़ी की तस्करी पर आधारित है।
He’ll fight. He’ll run. He’ll jump. But he won’t succumb! 💥
Watch #PushpaOnPrime, Jan. 7
In Telugu, Tamil, Malayalam and Kannada@alluarjun #FahadhFaasil @iamRashmika@Dhananjayaka #Suneel #AjayGhosh #RaoRamesh @OG_Jagadeesh @ShatruActor @anusuyakhasba #Sritej #MimeGopi pic.twitter.com/lVxoE7DJSs
— amazon prime video IN (@PrimeVideoIN) January 5, 2022