• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोने के धागों से बना है Radhika Merchant की विदाई का लहंगा, मनीष मल्होत्रा ने दिया पारंपरिक टच

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की चर्चा चारों तरफ फैली हुई है। इस कपल ने लंबे रिलेशन के बाद 12 जुलाई को कई बड़ी हस्तियों के सामने शादी रचाई। रा...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 13 Jul 2024 03:40:42 PM (IST)Updated Date: Sat, 13 Jul 2024 04:13:57 PM (IST)
सोने के धागों से बना है Radhika Merchant की विदाई का लहंगा, मनीष मल्होत्रा ने दिया पारंपरिक टच
राधिका मर्चेंट के वेडिंग लुक्स ( फोटो - इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. 12 जुलाई को अनंत और राधिका शादी के बंधन में बंधे हैं।
  2. इस दौरान अंबानी परिवार का राॅयल लुक खूब वायरल हुआ।
  3. राधिका के ब्राइ़डल लुक को खास तरह से तैयार किया गया।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Radhika Merchant Lehenga: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी पिछले कई दिनों से चर्चा का विषय बनी हुई थी। अब फाइनली बीते दिन 12 जुलाई को दोनों सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं। इस दौरान भव्य समारोह रखा गया था, जिसमें देश-विदेश के कई बड़े सितारे शामिल हुए। सोशल मीडिया पर हर तरफ अनंत और राधिका की शादी ही सुर्खियां बटोर रही थी। पूरे अंबानी परिवार का लुक काफी राॅयल था। दुल्हन राधिका की बात करें, तो हर किसी की निगाह उन पर ही आकर ठहर गई थी।

naidunia_image

राधिका मर्चेंट का वेडिंग लुक

राधिका मर्चेंट का पूरा लुक काफी डिटेल्ड था। उनका वेडिंग आउटफिट खास तरीके से तैयार किया गया था। बता दें कि राधिका मर्चेंट ने अपनी शादी में जो लाल और सफेद रंग का लहंगा पहना था, उसे अबू जानी, संदीप खोसला ने डिजाइन किया है।


naidunia_image

यह लहंगा पनेतर का पारंपरिक रूप है। यह दुल्हन के लाल और सफेद रंग के कपड़े पहनने की एक गुजराती परंपरा है। जरदोजी कटवर्क वाले आइवरी परिधान में राधिका बेहद खूबसूरत लगीं। इसमें अलग से पगड़ीदार परिधान भी था।

naidunia_image

राधिका ने पांच मीटर के सिरे का घूंघट ओढ़ा हुआ था और एक टिशू दुपट्टा भी था। तीन बॉर्डर वाले इस लहंगे को बेहतरीन नक्काशी, सादी और जरदोजी के काम से सजाया गया। इस पर हाथ से कढ़ाई की गई है। स्टोन, सेक्विन, तांबा टिक्की और लाल रेशम के स्पर्श से इसे सजाया गया है।

naidunia_image

राधिका का विदाई लुक

राधिका मर्चेंट ने विदाई के लिए सुर्ख लाल रंग का बेहद खूबसूरत लहंगा चोली चुना। इस लहंगे को मशहूर सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। वे लाल लहंगे और गोल्डन ब्लाउज में नजर आईं।

naidunia_image

इस लहंगे और ब्लाउज पर असली सोने के करचोबी का वर्क था। यह कारीगरी पारंपरिक आभो और कच्छ, गुजरात की समृद्ध कपड़ा विरासत से प्रेरित है। उन्होंने लाल रंग के मल्टी-पैनल बनारसी ब्रोकेड लहंगा पहना था।

naidunia_image

इसके साथ ही राधिका ने जालीदार डिजाइन वाला घूंघट और फिनिशिंग टच के तौर पर बुना हुआ बनारसी दुपट्टा कैरी किया था।

naidunia_image

अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने एक चोकर और हीरे का हार पहना था। राधिका ने जितनी भी ज्वेलरी पहनी थी, वो मर्चेंट परिवार के खानदानी गहने हैं।

naidunia_image