Raj Kundra Profile: राज कुंद्रा (Raj Kundra) शुरू से ही एक जाना-पहचाना नाम है, लेकिन इन्हें फिर भी लोग इतना नहीं पहचानते थे जितना अब पहचाना जाता है। दरअसल पत्नी शिल्पा शेट्टी से शादी करने के बाद ही लोगों ने इनके बारे में जानना शुरू किया हैं। खबर है कि मुंबई पुलिस ने शिल्पा शेट्टी के हस्बैंड एवं नामी बिजनेसमैन राज कुंद्रा को अरेस्ट कर लिया है। दरअसल पुलिस द्वारा राज कुंद्रा को गिरफ्तार करने का कारण उनके द्वारा अश्लील फिल्म बनाया जाना बताया जा रहा है। ऐसे में राज कुंद्रा को मुख्य आरोपी माना जा रहा है। पुलिस का मानना है कि राज के खिलाफ उनके पास पूरे सबूत है, जिस वजह से उनका बच पाना बेहद ही मुश्किल है।
सोमवार देर रात बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर दिखाने के आरोप के चलते गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस कमिश्नर हेमंत नागराले का कहना है कि कुंद्रा इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता हैं और हमारे पास उनके खिलाफ पुख्ता सबूत है। इससे पहले राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पोर्न मामले का खुलासा किया है। इस मामले के चलते कुंद्रा समेत 11 लोगों को अरेस्ट किया गया है।
मुंबई क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के अनुसार राज कुंद्रा के खिलाफ फरवरी 2021 में ही केस दर्ज किया गया था। बताया जा रहा है कि पोर्न इंडस्ट्री में राज ने 8 से 10 करोड़ रूपए का निवेश किया था। इसके चलते राज कुंद्रा और उनके ब्रिटेन में रह रहे भाई ने वहीं केनरिन नाम की एक कंपनी बनाई। इन फिल्मों के वीडियो इंडिया में ही शूट किए गए थे, और वी ट्रांसफर के माध्यम से उन्हे केनरिन को भेजा गया। भारत के साइबर लाॅ से बचने के लिए इसका रजिस्ट्रेशन कुंद्रा ने विदेश में ही करवाया था।
2003 में राज कुंद्रा ने की थी पहली शादी
शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा की दूसरी पत्नी हैं इनकी पहली पत्नी कविता कुंद्रा है जिनसे इन्होनें 2003 में पहली शादी की थी। लेकिन इनका ये साथ ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और दोनों ने 2006 में तलाक ले लिया। इसके बाद राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी से साल 2009 में दूसरी शादी कर ली। पहली पत्नी कविता के साथ राज की बाॅन्डिंग जम नहीं पाई थी। जहां एक तरफ कविता इस बात का आरोप लगाती है कि शिल्पा शेट्टी की वजह से उनकी लाइफ खराब हुई है उन्ही की ही वजह से राज ने उनसे तलाक लिया है।
पहली पत्नी से इसलिए हुआ तलाश
राज कुंद्रा अपनी पहली पत्नी के आरोपों को खारिज करते हुए बताते हैं कि कविता का राज की बहन के पति के साथ अफेयर चल रहा था। यही उनके शादी टूटने की वजह बनी। अभी कुछ दिन पहले ये मामला उठा भी था जिसके बाद राज कुंद्रा ने अपनी ये सफाई दी थी। अब राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के दो बच्चे भी हैं। राज कुंद्रा दुनियाभर की 10 बड़ी कंपनियों में अपनी मालिकाना हिस्सेदारी रखते हैं। आज उनके पास एक से बढ़कर एक महंगी कारें हैं। वे वियान इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मालिक हैं। ये नाम उन्होंने अपने बेटे के नाम पर रखा है।