• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ram Mandir Pran Pratishtha: खुद बने 'रामायण' के किरदार, लेकिन नहीं कर पाएंगे भव्य राम मंदिर के दर्शन

आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे है, जिनके लिए इस भव्य राम मंदिर को देखने का सपना सिर्फ सपना ही रह गया।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sun, 21 Jan 2024 06:03:21 PM (IST)Updated Date: Sun, 21 Jan 2024 06:03:21 PM (IST)
Ram Mandir Pran Pratishtha: खुद बने 'रामायण' के किरदार, लेकिन नहीं कर पाएंगे भव्य राम मंदिर के दर्शन
Ramayan Cast In Pran Pratishtha

HighLights

  1. अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी अयोध्या पहुंच चुके हैं।
  2. इस शो के अन्य कलाकारों को दर्शन का सौभाग्य नहीं मिल पाएगा।
  3. रामायण शो के ऐसे कई कलाकार हैं, जो अब इस दुनिया में नहीं रहे।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Ram Mandir Pran Pratishtha: 22 जनवरी के लिए पूरा देश तैयारियों में जुटा है। इस दिन अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। राम मंदिर की स्थापना का सपना आखिरकार पूरा होने जा रहा है। इस दिन के लिए अयोध्या में खास आयोजन किया गया है। इस समारोह में शामिल होने के लिए रामानंद सागर द्वारा निर्देशित रामायण के राम, सीता और लक्ष्मण यानी अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी अयोध्या पहुंच चुके हैं। लेकिन इस शो के अन्य कलाकार जिन्होंने महत्वपूर्ण किरदार निभाया था, उन्हें इस दर्शन का सौभाग्य नहीं मिल पाएगा।

आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे है, जिनके लिए इस भव्य राम मंदिर को देखने का सपना सिर्फ सपना ही रह गया।

दारा सिंह (Dara Singh- Hanuman)

रामायण शो के हनुमान का किरदार निभाने वाले एक्टर दारा सिंह आज इस दुनिया में नहीं है। लेकिन अगर वे इस दुनिया में होते, तो राम मंदिर की स्थापना से बहुत खुश होते, लेकिन उन्हें यह मौका नहीं मिल पाया। साल 2012 में दारा सिंह ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।


naidunia_image

संजय जोग (Sanjay Jog- Bharat)

रामायण शो में भगवान राम के भाई भरत का किरदार निभाने वाले संजय जोग को उस समय काफी पसंद किया गया था। साल 1995 में लिवर फेल होने के कारण संजय का निधन हो गया था।

naidunia_image

अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi- Ravan)

अरविंद त्रिवेदी ने रामायण शो में रावण की भूमिका निभाई थी। वे इस शो में भगवान राम के विरोधी बने थे, लेकिन असल जिंदगी में वे अयोध्या में भव्य राम मंदिर देखना चाहते थे। साल 2021 में हार्ट अटैक के कारण अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया था।

naidunia_image

विजय अरोड़ा (Vijay Arora- Meghnad)

विजय अरोड़ा कई फिल्मों में काम कर चुके शानदार कलाकार थे। उन्हें असली पहचान टीवी सीरियल रामायण से ही मिली। वे इस सीरियल में रावण के बेटे मेघनाद के किरदार में दिखाई दिए थे। साल 2007 में विजय अरोड़ा का निधन हो गया था।

naidunia_image

मुकेश रावल (Mukesh Rawal- Vibhishan)

रामायण में विभीषण के किरदार में नजर आने वाले मुकेश रावल को उस समय काफी फेम मिली थी। रावण के भाई विभीषण का किरदार मुकेश रावल ने ही निभाया था। लेकिन वे भी इस भव्य राम मंदिर को नहीं देख पाएंगे। साल 2016 में मुकेश रावल का निधन हो गया था।

naidunia_image

मूलराज राजदा (Mulraj Rajda- Janak)

एक्टर मूलराज राजदा ने रामायण शो में मिथिला नरेश जनक की भूमिका निभाई थी। वे माता सीता के पिता थे। साल 2012 में मूलराज का निधन हो गया था।

naidunia_image

जयश्री गडकर (Jayshree Gadkar- Kaushalya)

भगवान राम की माता कौशल्या का किरदार बेहद खूबसूरत अदाकारा जयश्री गडकर ने निभाया था। साल 2008 में जयश्री गडकर का निधन हो गया था।

naidunia_image

ललिता पवार (Lalita Pawar- Manthara)

रामायण का फेमस किरदार मंथरा, ललिता पवार ने अदा किया था। इस किरदार को निभाने के लिए ललिता को खूब पॉपुलैरिटी मिली थी। साल 1998 में उनका निधन हो गया था।

naidunia_image

श्याम सुंदर कालानी (Shyam Sundar Kalani- Sugriv)

रामायण सीरियल में सुग्रीव और बाली का किरदार श्याम सुंदर कालानी ने निभाया था। वे अब इस दुनिया में नहीं हैं। साल 2020 में उनका निधन हो गया था।

naidunia_image