• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shah Rukh Khan के विवादित कमेंट से भड़कीं रामचरण की मेकअप आर्टिस्ट, पोस्ट शेयर कर जाहिर किया गुस्सा

रामचरण की मेकअप आर्टिस्ट शाहरुख के बयान से नाराज होकर अंबानी की पार्टी छोड़कर बाहर चली गई थीं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी वीडिय...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Tue, 05 Mar 2024 11:08:40 AM (IST)Updated Date: Tue, 05 Mar 2024 11:08:40 AM (IST)
Shah Rukh Khan के विवादित कमेंट से भड़कीं रामचरण की मेकअप आर्टिस्ट, पोस्ट शेयर कर जाहिर किया गुस्सा
Ram Charan Shah Rukh Khan

HighLights

  1. पहले दिन रिहाना ने अपने काॅन्सर्ट से खूब एंटरटेन किया।
  2. सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान ने एक साथ डांस परफॉर्मेंस दी।
  3. शाहरुख का एक विवादित कमेंट चर्चा में है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Shahrukh Khan Comment On Ram Charan: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन्स पिछले काफी दिनों से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इन फंक्शन्स में बॉलीवुड, हॉलीवुड समेत दुनियाभर के कई दिग्गज सितारे शामिल हुए। पहले दिन रिहाना ने अपने काॅन्सर्ट से खूब एंटरटेन किया। दूसरे दिन बाॅलीवुड सितारों ने जमकर डांस किया। प्री वेडिंग के दूसरे दिन सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान ने एक साथ डांस परफॉर्मेंस दी। कई सालों बाद तीनों एक साथ नजर आए। उन्होंने ऑस्कर विनिंग सॉन्ग नाटू-नाटू पर डांस किया।

naidunia_image

शाहरुख के बयान से नाराज हुए फैंस

इतना ही नहीं, नाटू-नाटू गाने पर तीनों के इस परफॉर्मेंस को यादगार बनाने के लिए राम चरण ने भी सलमान, शाहरुख और आमिर के साथ मिलकर डांस किया। शाहरुख ने खुद रामचरण को स्टेज पर आने के लिए इनवाइट किया। चारों ने अपने डांस से अनंत और राधिका के फंक्शन में चार चांद लगा दिए। लेकिन शाहरुख का एक विवादित कमेंट चर्चा में है। दरअसल, किंग खान ने रामचरण को इनवाइट करते हुए कहा था, "इडली वड़ा रामचरण कहां है तू।" शाहरुख के इस बयान पर फैंस जमकर भड़के हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं, रामचरण की मेकअप आर्टिस्ट जेबा हसीन भी नाराज हो गई हैं।


Shahrukh Khan is being insensitive by referring to Ram Charan as "idli," which could be perceived as a racial stereotype against South Indians. SHAME ON YOU @iamsrk#RamCharan pic.twitter.com/kUFRd6fTUj

— YoungTiger | Fan Account | (@Sallu_Stann) March 4, 2024

रामचरण की मेकअप आर्टिस्ट भी भड़कीं

रामचरण की मेकअप आर्टिस्ट शाहरुख के बयान से नाराज होकर अंबानी की पार्टी छोड़कर बाहर चली गई थीं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी वीडियो शेयर कर लिखा, "भेंड इडली वड़ा राम चरण कहां है तू। इसके बाद मैं वहां से चली गई। रामचरण जैसे सितारे के प्रति अपमान।" इतना ही नहीं, इंस्टाग्राम वीडियो पर भी उन्होंने कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, "मैं शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन हूं, लेकिन बहुत पसंद नहीं आया, जिस तरह उन्होंने रामचरण को स्टेज पर बुलाया।"