• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rishi Kapoor Death Anniversary: ऐसे शुरू हुई थी ऋषि कपूर और नीतू की लव स्टोरी, रिश्ते के खिलाफ था एक्ट्रेस का परिवार

नीतू ने ऋषि का हर समय साथ दिया था। दोनों की लव स्टोरी भी काफी फेमस थी। उन्हें बाॅलीवुड का रोमांटिक कपल कहा जाता था।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 29 Apr 2023 05:02:58 PM (IST)Updated Date: Sun, 30 Apr 2023 06:37:32 AM (IST)
Rishi Kapoor Death Anniversary: ऐसे शुरू हुई थी ऋषि कपूर और नीतू की लव स्टोरी, रिश्ते के खिलाफ था एक्ट्रेस का परिवार
Rishi Kapoor Death Anniversary

Rishi Kapoor Death Anniversary: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रहे ऋषि कपूर ने बड़े पर्दे पर हमेशा अपनी एक्टिंग और लुक्स से लोगों का दिल जीता है। लंबे समय तक अपनी एक्टिंग से लोगों का मनोरंजन करने वाले ऋषि कपूर ने 29 अप्रैल 2020 को आखिरी सांस ली थी। आज भले ही ऋषि कपूर इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन नीतू कपूर उन्हें आज भी याद करती हैं। नीतू कपूर ने ऋषि का हर समय साथ दिया था। दोनों की लव स्टोरी भी काफी फेमस थी। दोनों को बॉलीवुड का रोमांटिक कपल कहा जाता था। हर कोई इस बात को जानना चाहता है कि आखिर नीतू और ऋषि कपूर की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई। आज हम आपको वही बताने जा रहे हैं।

naidunia_image

ऐसे शुरू हुई नीतू-ऋषि की लव स्टोरी

ऋषि कपूर ने जब फिल्मों में एंट्री ली, तब उनकी एक्टिंग और स्टाइल पर लड़कियां फिदा हो गई। बाॅबी फिल्म में ऋषि को डिंपल कपाड़िया के साथ सबसे पहले देखा गया, जिसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें उड़ने लगीं। ऋषि और नीतू साल 1974 में पहली बार एक-दूसरे से मिले थे।


naidunia_image

जहरीला इंसान फिल्म की शूटिंग के दौरान नीतू की उम्र सिर्फ 15 साल थी। सेट पर दोनों की मुलाकात हुए और फिर दोस्ती हो गई। सेट पर ऋषि और नीतू की दोस्ती लड़ते-झगड़ते कब प्यार में बदल गई, उन्हें पता ही नहीं चला। जब ऋषि, नीतू से मिले थे, तब उनकी पहले से ही गर्लफ्रेंड थी।

naidunia_image

रिश्ते के खिलाफ थीं नीतू की मां

ऋषि की जब अपनी गर्लफ्रेंड के लड़ाई होती थी तो ऋषि, नीतू से अपनी गर्लफ्रेंड के लिए लव लेटर लिखवाते थे। एक्टर ने कई बार नीतू से लव लेटर लिखवाए हैं। ऋषि का बाद में उनकी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया और नीतू-ऋषि की नजदीकियां बढ़ने लगीं।

naidunia_image

नीतू, ऋषि के घर आने-जाने लगीं। एक दिन ऋषि के पिता राज कपूर ने उनसे कहा कि अगर ने नीतू के लिए सीरियस हैं तो उनसे शादी कर लें। वहीं, नीतू की मां इस शादी से खुश नहीं थी। उनका परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। वे चाहते थे कि नीतू अपने करियर पर ध्यान दें। बाद में एक्ट्रेस की मां भी इस शादी के लिए राजी हुईं। आखिरकार 11 जनवरी 1980 को ऋषि और नीतू शादी के बंधन में बंध गए थे।

naidunia_image