• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rubina Dilaik: जुड़वां बच्चों की मां बनने जा रही हैं रुबीना दिलैक, प्रेग्नेंसी में हो चुकी हैं एक्सीडेंट का शिकार

हाल ही में टीवी एक्ट्रेस ने फैंस के साथ इस बड़ी खुशी को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Wed, 29 Nov 2023 02:14:44 PM (IST)Updated Date: Wed, 29 Nov 2023 02:14:44 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Rubina Dilaik: जुड़वां बच्चों की मां बनने जा रही हैं रुबीना दिलैक, प्रेग्नेंसी में हो चुकी हैं एक्सीडेंट का शिकार
Rubina Dilaik expecting twins

HighLights

  1. वो और अभिनव ट्विन्स एक्सपेक्ट कर रहे हैं।
  2. जब ये न्यूज अभिनव से शेयर की, तो उनका रिएक्शन काफी शॉकिंग था।
  3. दोनों शादी के 5 साल बाद पहली बार माता-पिता बनने वाले हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Rubina Dilaik Expecting Twins: बिग बॉस 14 विनर और टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक जल्द ही मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस इस समय अपनी प्रेग्नेंसी काफी एंजॉय कर रही हैं। वे अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ी बातें अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक्ट्रेस कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वहीं, अब हाल ही में एक्ट्रेस ने एक बहुत बड़ी खुशी फैंस के साथ शेयर की है। रुबीना दिलैक जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली हैं। लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान उनके साथ एक हादसा भी हुआ है।

naidunia_image

रुबीना ने शेयर की बड़ी गुड न्यूज

रुबीना दिलैक ने प्रेग्नेंसी के दौरान हुए हादसे का किस्सा सुनाते हुए, उसे सबसे भयानक सपना बताया है। हाल ही में टीवी एक्ट्रेस ने फैंस के साथ इस बड़ी खुशी को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने गुड न्यूज देते हुए फैंस को यह बताया है कि वो और अभिनव ट्विन्स एक्सपेक्ट कर रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो में ये भी शेयर किया कि उन्होंने जब ये न्यूज अभिनव से शेयर की, तो उनका रिएक्शन काफी शॉकिंग था। वहीं, एक्ट्रेस ने ये भी शेयर किया कि चेकअप के दौरान उन्होंने बेबी के फीट ओर्गेन्स विकसित होते हुए देखे थे। इस बात से वे काफी ज्यादा खुश थे।


View this post on Instagram

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

शादी के 5 साल बाद बनेंगे पेरेंट्स

रुबीना ने ये भी शेयर किया कि जब वह प्रेग्नेंसी के चेकअप के बाद घर आ रही थीं, तो उनका एक्सीडेंट हो गया था और वह उनके लिए सबसे डरावना सपना था। बता दें कि रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों शादी के 5 साल बाद पहली बार माता-पिता बनने वाले हैं। एक समय यह भी रहा है, जब कपल की शादी टूटने के कगार पर थी, इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने खुद बिग बॉस 14 पर किया था।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।