
सभी जानते हैं कि करीना कपूर खान प्रेगनेंट हैं और सैफ अली खान के बच्चे की मां बनने वाली हैं। करीना की ड्यू डेट दिसंबर में हैं लेकिन उनके बेेबी के जन्म को लेकर अफवाह अभी से फैल रही है।
इंस्टाग्राम पर एक मेमे तेजी से फैला रहा है जिसमें करीना और सैफ को उनके बेटे के जन्म पर बधाई दी जा रही है। यह लगभग आठ घंटे पहले पोस्ट किया गया है और अभी तक किसी भी न्यूज एजेंसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है इसलिए जाहिर है यह सरासर झूठ है।
पहले गाती हैं फिर गोली चलाती हैं, आईएस से ऐसे लड़ रही ये महिलाएं
इस पोस्ट के वायरल होने से यह बात तो साफ हो गई है कि सैफ और करीना के बच्चे को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्सुकता है। इस मेमे की खबर को कई अंग्रेजी फिल्मी पोर्टल में चला रहे हैं क्योंकि यह स्पष्ट करना जरूरी है कि अभी तक करीना और सैफ से जुड़ी इस खबर को उनके किसी करीबी ने भी सच्चा नहीं बताया है।

वैसे यह काम सैफ और करीना के किसी फैन क्लब का लग रहा है। नाम से जाहिर है कि इस क्लब का लेना-देना अल्जेरिया से है। पोस्ट की खराब अंग्रेजी भी बताती है कि यह पूरी तरह से नकली है।